Alka Yagnik: बॉलीवुड की लेजेंड्री सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) पिछले दो सालों से एक रेयर मेडिकल कंडीशन के चलते शोबिज और स्पॉटलाइट से पूरी तरह दूर थीं. वो 'सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस' नाम की सुनने की दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं. हाल ही में उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. वहीं अलका करीब दो साल बाद पहली बार कैमरे के सामने आईं. व्हीलचेयर पर बैठी अपनी फेवरेट सिंगर को देखकर उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए.
व्हीलचेयर पर आईं नजर
23 जून 2026 को अलका याग्निक को भारत सरकार की तरफ से 'पद्म भूषण' (Padma Bhushan) से सम्मानित किया गया. अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान जब वे व्हीलचेयर पर बैठी दिखीं, तो उन्हें देखकर फैंस का दिल टूट गया. दो साल बाद उन्हें इस हालत में कैमरे पर देखना हर किसी के लिए काफी इमोशनल मोमेंट था.
फैंस के लिए दिया हेल्थ अपडेट
डीडी न्यूज संग खास बातचीत में अलका याग्निक ने अपने फैंस को मैसेज देते हुए कहा, "मैं ठीक हूं. आज मैं अपने फैंस के लिए ही कैमरे के सामने आई हूं." उन्होंने आगे कहा कि उन्हें चाहने वालों की तरफ से ढेर सारे मैसेजेस और मुबारकबाद मिल रही हैं, जिसके लिए वे सबकी बेहद आभारी हैं.
पद्म भूषण सम्मान पर जताई खुशी
अवॉर्ड के बारे में बात करते हुए अलका याग्निक ने कहा कि जब सरकार किसी आर्टिस्ट के काम को पहचानती है और उसकी तारीफ करती है, तो उसकी बात ही अलग होती है. उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें इतना बड़ा सम्मान मिलेगा और इसका पूरा क्रेडिट उन्होंने अपनी मां को दिया.
फैंस हुए बेहद इमोशनल
इंटरव्यू में अलका याग्निक काफी संभलकर और रुक-रुक कर बोलती नजर आईं, जिसे देखकर साफ लग रहा था कि वे अभी पूरी तरह रिकवर नहीं हुई हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस ने लिखा कि अपनी फेवरेट सिंगर को ऐसे देखना बहुत तकलीफदेह है, लेकिन सब उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं.
बीमारी के बाद से थीं दूर
गौरतलब है कि अलका याग्निक को सेंसरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस का पता चलने के बाद से ही उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री और पब्लिक इवेंट्स से दूरी बना ली थी. उनकी सुरीली आवाज को तरस रहे फैंस के लिए दो साल बाद उन्हें स्क्रीन पर देखना खुशियों और आंसुओं का मिला-जुला फील लेकर आया.