इस खास दिन पर होगा बच्चे का जन्म
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की डिलीवरी डेट को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है जो कि उनकी बहन शाहीन भट्ट से ताललुख रखता है। जानकारी है कि आलिया भट्ट की डिलीवरी बहन शाहीन भट्ट (Shaheen Bhatt) के बर्थडे के आसपास हो सकती है। बता दें, शाहीन भट्ट का जन्मदिन 28 नवंबर को होता है और आलिया भट्ट के बच्चे का जन्म 20 से 30 नवंबर के बीच होगा। ये कह सकते हैं कि इस बार कपूर खानदान और भट्ट परिवार में दोहरी खुशी का जश्न मनेगा।कपूर और भट्ट परिवार में जश्न
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर खबर है कि एक्ट्रेस ने अपनी डिलीवरी के लिए मुंबई के एच.एन. रिलायंस अस्पताल को पहले से ही बुक कर लिया है जहां वो अपने बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही में आलिया भट्ट ने दिवाली मनाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल को सात फेरे लिए थे जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई थी। इस शादी में सभी रस्में भी निभाई गई थी। यहाँ पढ़िए – Yash Bollywood Debut: क्या रॉकी भाई करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू! इस एक्टर से होगी जबरदस्त टक्करइतने साल डेट करने के बाद रचाई शादी
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी हैं जिन्हें अक्सर साथ में देखा जाता है। दोनों एक साथ काफी अच्छे लगते हैं। कहा जाता है कि दोनों ने एक-दूसरे को 5 साल तक डेट किया जिसके बाद परिवार की मौजूदगी में शादी रचाई। आलिया और रणबीर पर्दे पर भी धमाल मचा चुके है और इस जोड़ी को स्क्रीन पर भी पसंद किया गया। ये जोड़ी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला।.
यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.