Alia Bhatt Trolled: लोगों को पसंद नहीं आया आलिया भट्ट का नया लुक, जमकर हुईं ट्रोल
Alia Bhatt Trolled
Alia Bhatt Trolled: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही में माता-पिता बने हैं। आलिया अपने मदरहुड को काफी एंजॉय कर रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने काम पर भी वापसी कर चुकी हैं। न्यू मॉम बनी आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी के काफी अच्छा ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी बीच आलिया भट्ट ने एक लेटेस्ट तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे देखकर फैंस भड़क गए हैं और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
दरअसल, आलिया भट्ट ने जो तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसमें वह ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में आलिया बेहद प्यारी लग रही हैं। उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों को आलिया भट्ट का ये लुक पसंद नहीं आया और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ट्रोलर्स के निशाने पर आईं आलिया (Alia Bhatt Trolled)
आलिया भट्ट के लुक पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बुढ़ापा आ गया है वही एक और यूजर ने लिखा, कुछ ज्यादा पतली और अलग नहीं लग रही पहले से?? बोटॉक्स गलत हो गया है। वहीं, एक यूजर ने कमेंट किया, उसके चेहरे को देखो फेस अजीब लग रहा है। एक यूजर ने कहा, चार्म गायब हो गया है।
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
वहीं बात करे आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की तो उन्हें हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का दादासाहेब फाल्के और जी सिनेमा अवॉर्ड 2023 मिला था। वहीं आलिया जल्द ही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगीं। ये फिल्म आने वाली 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.