आलिया भट्ट ने Cannes Film Festival 2026 में अपने शानदार लुक्स से हर किसी का ध्यान खींच लिया है। पहले दिन से ही सोशल मीडिया पर उनके फैशन की खूब चर्चा हो रही है, लेकिन दूसरे दिन आलिया ने अपने देसी और ग्लैमरस अंदाज़ से हेटर्स को भी चुप करा दिया। 13 मई को इंडियन पवेलियन के उद्घाटन में आलिया ने तरुण ताहिलियानी की डिजाइन की हुई आइवरी चंदेरी धोती स्कर्ट और कॉरसेट टॉप पहना। नोज रिंग, बिंदी, पायल और सफेद नेट वाले अंब्रेला ने उनके रॉयल इंडियन लुक को और खास बना दिया। इसके बाद रेड कार्पेट पर स्टील ब्लू गाउन में आलिया किसी डिज्नी प्रिंसेस से कम नहीं लगीं। वहीं मरून बॉडी फिटेड गाउन में उनका “महारानी लुक” इंटरनेट पर छा गया। डायमंड ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ उनका स्टाइल बेहद क्लासी लगा। अब सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि आलिया ने अपने कॉन्फिडेंस और ग्रेस से Cannes 2026 में सच में गर्दा उड़ा दिया।