Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म 'रामायण' के अलावा एक बेहद चौंकाने वाली खबर को लेकर चर्चा में आ गए हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने वाले हमलावरों के निशाने पर सिर्फ टाइगर नहीं, बल्कि रणबीर कपूर भी थे और उन्होंने बांद्रा स्थित उनके घर की रेकी भी की थी. इन गंभीर सुरक्षा खतरों और सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच अब पत्नी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने एक खास कदम उठाकर रणबीर का सपोर्ट किया है.

हमलावरों के निशाने पर थे रणबीर कपूर

'आज तक' की रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुहू में टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में सामने आया है कि शूटर्स ने शुरुआत में किसी अन्य बॉलीवुड सेलिब्रिटी को टारगेट करने की योजना बनाई थी और उन्होंने बांद्रा में रणबीर कपूर के घर की भी रेकी (निगरानी) की थी.

कोलकाता इवेंट में जान पर खतरा और ट्रोलिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन गंभीर धमकियों और जान के खतरे के बावजूद रणबीर कोलकाता के दशहरा इवेंट में शामिल हुए थे. हालांकि, स्पीच के दौरान 'जीत' की जगह 'अंत' शब्द निकल जाने की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, जिसके लिए उन्होंने बाद में चेन्नई में माफी भी मांगी थी.

आलिया भट्ट ने फैन पोस्ट लाइक कर जताया सपोर्ट

जब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कोलकाता इवेंट की छोटी सी क्लिप लेकर रणबीर को ट्रोल करना शुरू किया, तो एक फैन पेज उनके बचाव में उतर आया. इस वायरल पोस्ट में लिखा था कि जान के खतरे के बावजूद रणबीर इवेंट में पहुंचे थे और आलिया भट्ट ने इसी पोस्ट को लाइक करके साइलेंटली अपना सपोर्ट दिखाया है.

फैन पोस्ट में लगाई गई ट्रोल्स की क्लास

वायरल हो रहे उस फैन पोस्ट में ट्रोल्स की क्लास लेते हुए लिखा गया कि ऐसी डरावनी सिचुएशन से निपटने के बाद अगर कोई अपनी स्पीच में थोड़ा लड़खड़ा गया, तो लोगों ने बिना सोचे-समझे उसे ट्रोल करना शुरू कर दिया, जो कि बेहद गलत है.

रामायण के प्रमोशन में बिजी हैं रणबीर

इन तमाम सुरक्षा चिंताओं और विवादों को पीछे छोड़ते हुए रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग मेगा-बजट फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन और ग्रैंड इवेंट्स में पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं.