Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

Ranbir Kapoor की इस हरकत पर भड़के Alia Bhatt के फैंस, कहा- ले लो तलाक

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने पति रणबीर के लिए कुछ ऐसा कह दिया है कि वो अब ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं। फैंस को आलिया की चिंता सताने लगी है।

Alia Bhatt: इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) सुर्खियों में छाई हुई हैं। फिल्म में उनके काम की खूब सराहना हुई है। आए दिन वो किसी न किसी इंटरव्यू में देखा ही दे जाती हैं। अक्सर चर्चाओं में रहने वाली आलिया भट्ट इस बार अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके पति रणबीर को उनका लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। इस बात को लेकर यूजर्स रणबीर को ट्रोल कर रहे हैं और कमेंट में अपनी राय भी दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि क्या है पूरा मामला।

Alia Bhatt का लिपस्टिक लगाना रणबीर को पसंद नहीं

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट बताया कि, उनके पति को उसके लिपस्टिक लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वीडियो में जहां वो एक तरफ लिपस्टिक लगाती हुई दिखती हैं तो वहीं वो उसे साफ भी करती हैं। वो कहती हैं कि रणबीर को लिपस्टिक लगाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जैसे ही आलिया ने इस बात खुलासा जमाने के सामने किया तो बात आग की तरह फैल गई। यही नहीं नेटिजेंस ने तो रणबीर को इस बात पर बुरी तरह ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

फैंस को हो रही है Alia Bhatt की चिंता 

दरअसल आलिया के फैंस को इस बात की चिंता हो रही है। जब से उन्हें इस बात का पता चला है तब से रणबीर ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। वो बोल रहे हैं कि कैसे रणबीर आलिया पर इस तरह अपनी मनमर्जी चला सकते हैं। इस बात ने अब तूल पकड़ लिया है। लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या रणबीर आलिया को उनका मनपसंद काम करने से रोकते हैं? कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि भगवान करे ऐसा पति किसी को न मिले।

यूजर्स कर रहे हैं कमेंट  Alia Bhatt

अब जब से ये बात फैंस के बीच में फैल गई है वो कमेंट कर अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘जितना मैं रणबीर के बारे में सुनती हुं उतना मुझे आलिया के लिए डर लगता है’। एक अन्य यूजर ने लिखा है ‘आलिया बस तुम पलक झपकाए अगर मुसीबत में हो तो’। एक और यूजर ने लिखा कि, ‘मैं यकीन नहीं कर सकता की एक एक्ट्रेस पति के कहने पर लिपस्टिक को हटा ले’।

अभी तक नहीं रिवील किया बेटी राहा का फेस

आपको बता दें कि जहां एक तरफ रणबीर कपूर आलिया के इस रवैये के कारण ट्रोल हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ वो अपनी बेटी राहा के साथ इस मदरहुड टाइम को अच्छे से इंजॉय भी कर रहे हैं। अभी तक दोनों ने अपनी 9 महीने की बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Jawan Box Office Collection Day 20: सिनेमाघरों पर ‘जवान’ का गदर जारी, 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया जलवा

Jawan Box Office Collection Day 20: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here