Alpha and War 2 Connection: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया. टीजर में आलिया का वो अवतार देखने को मिला, जिसके बारे में आज से पहले किसी सोचा नहीं था. हालांकि, इंटरनेट पर टीजर में एक्ट्रेस शरवरी के गायब होने को लेकर भी बाते हो रही हैं. इसी बीच एक यूट्यूबर ने 'अल्फा' के टीजर की पीक डिटेलिंग करते हुए इसे फिल्म 'वॉर 2' की कहानी से जोड़ा है. चलिए जाते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है.

'अल्फा' का 'वॉर 2' से कनेक्शन

यूट्यूबर मोहित आनंद ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म 'अल्फा' की पीक डिटेलिंग करते हुए उस संभावित कारण के बारे बताया, जिसकी वजह से शरवरी टीजर से गायब थी. वीडियो में मोहित आनंद ने बताया कि टीजर में बॉबी देओल का किरदार आलिया भट्ट को अल्फा बनने की ट्रेनिंग देते समय खुद को 'वुल्फ' कहता है. फिर उन्होंने फिल्म 'वॉर 2' के एक सीन का जिक्र किया, जिसमें कबीर (ऋतिक रोशन) अपनी गोद ली हुई बेटी रूही से मिलता है, जिसे वह दो साल से ट्रेनिंग दे रहा है. फिल्म में दिखाया गया है कि रूही ने कबीर का नंबर अपने फोन में 'वुल्फ' के नाम से सेव कर रखा है.

---विज्ञापन---

शरवरी का टीजर से बाहर होना…

इसके बाद मोहित ने अंदाजा लगाते हुए कहा कि इसके बहुत चांस है कि शरवरी का किरदार भी इसी कहानी से जुड़ा हो और शायद इसीलिए ही उन्हें 'अल्फा' के टीजर से जानबूझकर दूर रखा गया हो. सोशल मीडिया पर 'अल्फा' के टीजर पर मोहित आनंद की ये पीक डिटेलिंग वीडियो खूब वायरल हो रही है. इसके अलावा फैंस उनकी इस बात से काफी हद तक सहमत भी दिखाई दे रहे है. बता दे कि फिल्म 'अल्फा' भी यश राज फिल्म्स के स्पाय यूनिवर्स का हिस्सा है.