Bhagam Bhag 2: साल 2006 में यानी कि लगभग 20 साल पहले रिलीज हुई भागम भाग एक जबरदस्त हिट फिल्म रही थी. फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था और इस शानदार कॉमेडी मूवी में अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा नजर आए थे. वहीं, अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में रहेंगे. फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है कि अक्षय कुमार दो हसीनाओं के साथ रोमांस करने वाले हैं.
फिल्म में नजर आएंगी ये दो एक्ट्रेसेस
दरअसल, वैरायटी इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक भागम भाग 2 में मेकर्स ने अक्षय कुमार के अपोजिट मीनाक्षी चौधरी और आयशा खान को फाइनल किया है. इन दोनों हसीनाओं के साथ अक्षय रोमांस करते हुए दिखेंगे. मीनाक्षी चौधरी फिल्म से पहले ही जुड़ चुकी हैं. वहीं, धुरंधर में शरारत सॉन्ग में नजर आईं आयशा खान से भी बात हो चुकी है. दोनों ही एक्ट्रेस कहानी का अहम हिस्सा होने वाली हैं.
---विज्ञापन---
खुद से आधी उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करेंगे अक्षय
बता दें कि अक्षय कुमार जहां 58 साल के हैं, वहीं मीनाक्षी चौधरी सिर्फ 28 साल की हैं और एक्ट्रेस आयशा खान 23 साल की है. यानी कि खिलाड़ी कुमार खुद से आधी उम्र की हसीनाओं के साथ फिल्म में रोमांस फरमाते दिखाई देंगे.
---विज्ञापन---
मनोज बाजपेयी के लिए मेकर्स तलाश रहे हैं एक्ट्रेस
राज शांडिल्य के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में एक बड़ा बदलाव और भी हुआ है. बीता दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म में गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी लेंगे और अभी तक उनके अपोजिट नजर आने वाली एक्ट्रेस को फाइनलाइज नहीं किया गया है. हालांकि मनोज बाजपेयी के फिल्म भागम भाग 2 में आने की खबर से गोविंदा के तमाम फैंस खासा नाराज थे. क्योंकि उनका कहना था कि गोविंदा के बिना यह मूवी अधूरी लगेगी. वहीं, अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मनोज बाजपेयी गोविंदा वाला जादू फिल्म में चला पाएंगे या नहीं.