Welcome to the Jungle Teaser Release: कॉमेडी के शौकीनों का इंतजार खत्म करते हुए मेकर्स ने 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर जारी कर दिया है. अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म आगामी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. टीजर की शुरुआत ही अक्षय कुमार के एक बेहद मजेदार डायलॉग से होती है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी स्टारकास्ट है, जिसमें बॉलीवुड के 34 नामी कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. साफ-सुथरी कॉमिक टाइमिंग और पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर यह टीजर दर्शकों को पुराने दिनों की याद दिला रहा है.
अक्षय कुमार का मजेदार डायलॉग
टीजर की शुरुआत में ही अक्षय कुमार कहते हैं, 'सूचना, इस फिल्म के निर्माण में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है सिवाय कुछ घोड़ों के और हम गधों के.' इस 'मरने में जान डालने' वाले डायलॉग को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.
सुनील शेट्टी की कॉमिक टाइमिंग
टीजर में अक्षय कुमार के साथ-साथ सुनील शेट्टी का अंदाज और उनकी लाजवाब कॉमिक टाइमिंग फैंस का दिल जीत रही है. सोशल मीडिया पर दोनों की जोड़ी को फिर से साथ देखने के लिए लोग बेहद उत्साहित हैं.
कन्फ्यूजन और अफरा-तफरी का डबल डोज
फिल्म की कहानी को एक ऐसे मनोरंजन उत्सव की तरह बुना गया है, जहाँ हर किरदार कभी शिकारी बनता है, तो कभी खुद शिकार हो जाता है. फिल्म का हर सीन दर्शकों को एक क्रेजी और मजेदार राइड पर ले जाएगा.
34 कलाकारों की महा-टोली
इस फिल्म में बॉलीवुड के एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 34 नामी कलाकार नजर आने वाले हैं. अक्षय और सुनील के अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, जॉनी लीवर, और राजपाल यादव जैसे मंझे हुए सितारे फिल्म में हंसी का तड़का लगाएंगे.
पक्का पारिवारिक मनोरंजन
'वेलकम टू द जंगल' को एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर के रूप में तैयार किया गया है. मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म भारी-भरकम और गंभीर सिनेमा से हटकर दर्शकों को दोस्तों और परिवार के साथ थिएटर में एक शानदार 'पैसा-वसूल' अनुभव देगी.
फिल्म के मेकर्स और प्रोडक्शन टीम
इस फिल्म का निर्देशन अहम्मद खान ने किया है. इसे ए. ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 ने मिलकर प्रस्तुत किया है. बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रोडक्शन की इस फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं, जबकि राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने इसे प्रोड्यूस किया है.