Akshay Kumar Secret Charity: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'हैवान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में इस फिल्म का एक टीजर रिलीज किया गया था. जिसमें अक्षय कुमार खुंखार खलनायक के किरदार में नजर आने वाले हैं. जहां एक तरफ लोग फिल्म में उनके किरदार हैवान वाले किरदार को लेकर एक्साइटेड हैं. वहीं, इस बीच अक्षय कुमार की दरियादिली भरे एक बड़े राज का खुलासा हो गया. जिसके बारे में जानने के बाद हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है. हाल ही में एक्टर गुरप्रीत घुग्गी ने बताया कि 2023 में पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ के पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया और बिना किसी को बताए चुपचाप उन लोगों की मदद करते रहे.
अक्षय कुमार की दरियादिली
'सिंह इज किंग' और 'कटपुतली' जैसी फिल्मों में अक्षय के साथ काम करने वाले पंजाबी एक्टर गुरप्रीत घुग्गी एचटी सिटी को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार की दरियादिली के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'उन्होंने पिछले साल मुझसे संपर्क किया और पूछा कि वो आखिरी किस तरह से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर सकते हैं. उस समय लोगों को खाने-पीने की पर्याप्त सहायता मिल रही थी, वह जरूरत से ज्यादा थी. मैंने उन्हें सुझाव दिया कि असली मदद बाढ़ के बाद उन लोगों के लिए होगी जिनके घर तबाह हो गए और बह गए.'
अक्षय ने 100 घर बनवाने…
गुरप्रीत घुग्गी ने बताया कि इसके बाद अक्षय ने 100 घर बनाने में मदद करने का वादा किया, जिनमें से 80 घर अब तक पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा, 'मैं पंजाब से हूं, इसलिए मुझे इस एरिया की अच्छी जानकारी है. मैंने जरूरतमंद लोगों की पहचान करने के लिए एक टीम बनाई. ये घर ज्यादातर गुरदासपुर और अमृतसर जिले के गांवों में हैं. बाकी बचे घरों का काम जल्द ही पूरा हो जाएगा. यह सब अक्षय पाजी की वजह से संभव हो पाया है. ये काम हरि ओम फाउंडेशन के निगरानी में किया गया है, जिसकी स्थापना अक्षय ने अपने दिवंगत पिता की याद में की थी.'