TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Akshay Nora Video: अक्षय कुमार ने नोरा फतेही संग फरमाया रोमांस, फैंस ने कर दी ट्विंकल से शिकायत

Akshay Nora Video: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सेल्फी’ को लेकर फैंस का बज हाई है। बीते दिन फिल्म का गाना ‘कुड़िए नी तेरी’ आउट हुआ है। इस गाने में अक्षय की मृणाल ठाकुर संग बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिली है। वहीं अब अक्की को सेम गाने पर नोरा फतेही संग वाइब करते देखा […]

Akshay Nora Video: अक्षय कुमार ने नोरा फतेही संग फरमाया रोमांस, फैंस ने कर दी ट्विंकल से शिकायत
Akshay Nora Video: अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सेल्फी' को लेकर फैंस का बज हाई है। बीते दिन फिल्म का गाना 'कुड़िए नी तेरी' आउट हुआ है। इस गाने में अक्षय की मृणाल ठाकुर संग बोल्ड केमिस्ट्री देखने को मिली है। वहीं अब अक्की को सेम गाने पर नोरा फतेही संग वाइब करते देखा गया है। वीडियो इंटरनेट जगत में तहलका मचा रहा है।

अक्षय कुमार ने नोरा फतेही संग फरमाया रोमांस (Akshay Nora Video)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस क्लिप में अक्षय और नोरा (Akshay Nora Video) 'कुड़िए नी तेरी' गाने पर वाइब करते नजर आ रहे हैं। दोनों को खंडहर के पीछे झाड़ियों के बीच थिरकते और रोमांस फरमाते देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें:FIR Against Adil Khan: आदिल खान की बढ़ी मुश्किलें! राखी सावंत के बाद ईरानी छात्रा ने दर्ज कराई FIR

Akshay Nora का लुक बेमिसाल 

वीडियो में नोरा फतेही नियॉन ग्रीन कलर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं। वहीं अक्षय कुमार ब्लू एंड ब्लैक अटायर में डैपर लगे हैं। इस क्लिप को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है,'यहां बताया गया है कि कैसे @norafatehi किसी भी वाइब को आग में बदल सकती हैं। आपका #KudiyeeNiTeri वाइब क्या है?' ये भी पढ़ें:Sunny Leone अपने जुड़वा बच्चों के जन्मदिन पर शेयर की खास तस्वीर, यहां देखें

फैंस ने कर दी ट्विंकल खन्ना से शिकायत

अक्षय कुमार संग नोरा फतेही की आउटस्टैंडिंग केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,'अक्षय सर बेस्ट हैं।' दूसरे ने लिखा है,'ट्विंकल भाभी ने कुछ ज्यादा ही छूट दे रखी है।' वहीं एक अन्य लिखते हैं,'सर आपको वापस घर जाना है या नहीं।' इस तरह जहां कुछ फैंस नोरा संग अक्षय की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ ने ट्विंकल खन्ना को टैग कर उनसे अक्षय कुमार की शिकायत कर दी है। बता दें कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘सेल्फी’ 24 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.