Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Sunny Leone अपने जुड़वा बच्चों के जन्मदिन पर शेयर की खास तस्वीर, यहां देखें

Sunny Leone: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने जुड़वा बेटों नोआह और अशर के जन्मदिन के मौके पर एक खास तस्वीर शेयर की है।उन्होंने अपने बच्चों, बेटी निशा और जुड़वां बेटों के साथ पति डेनियल वेबर की एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने नूह और अशर के जन्मदिन पर उनके लिए एक दिल छू लेने […]

Sunny Leone shared Family picture
Sunny Leone shared Family picture

Sunny Leone: एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने जुड़वा बेटों नोआह और अशर के जन्मदिन के मौके पर एक खास तस्वीर शेयर की है।उन्होंने अपने बच्चों, बेटी निशा और जुड़वां बेटों के साथ पति डेनियल वेबर की एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने नूह और अशर के जन्मदिन पर उनके लिए एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है।

सनी लियोनी फैमली के साथ शेयर की तस्वीर

सामने आई तस्वीर में सनी व्हाइट स्लीवलेस फ्लोरल कुर्ता और मैचिंग इयररिंग्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस दौरान अपने बाल खुले रखे और लाल हील्स पहनी थीं। उनके पति, डेनियल ने भी व्हाइट सर्ट पहना था। उन्होंने ब्लैक पैंट और ब्लैक शूज से अपने लुक को पूरा किया है। वहीं, उनके जुड़वाँ बच्चे भी उनके साथ सेम कलर का ड्रेस पहने हुए नजर आ रहे हैं। सनी और डेनियल की बेटी निशा ने क्यूट व्हाइट यूनिकॉर्न वाली फ्रॉक पहनी थी। इस दौरान सभी खुश नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:Sid-Kiara Wedding Reception: मुंबई में हुआ सिड-कियारा का ग्रैंड रिसेप्शन, इन सितारों ने की पार्टी में शिरकत

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे टू माई बेबी बॉयज!! आप दोनों ईश्वर के उपहार से परे हैं! लव यू सो मच माय लिटिल एंजेल्स अशर और नोआ !! @ dirrty99 और निशा।” सनी के जुड़वा बच्चों के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपना प्यार बरसा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पति श्रीराम नेने के बर्थडे पर माधुरी दीक्षित ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, यहां देखें

एक्ट्रेस द्वारा शेयर की तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा, “इस दुनिया में सबसे अच्छा पारिवारिक लक्ष्य।” एक अन्य फैन ने कमेंट किया, “बहुत खूबसूरत फैमिली मैडम।” एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो नन्हें देवदूत! इस तरह सभी अपना प्यार बरसा रहे हैं।

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं Sunny Leone

सनी लियोनी ने साल 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म ‘जिस्म 2’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। उसके बाद वह जैकपॉट, रागिनी एमएमएस 2, एक पहेली लीला और मस्तीजादे जैसी कई फिल्मों में नजर आईं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Feb 12, 2023 06:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.