Housefull 5 Box Office Collection Day 14: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं लेकिन मूवी अभी तक भी बजट पार नहीं कर पाई है। वीकेंड के बाद से मूवी की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं इसे बॉलीवुड की सबसे महंगी कॉमेडी मूवी बताया जा रहा है, जो लगातार फ्लॉप की ओर बढ़ रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें: 20 जून को OTT से थियेटर तक होगा धमाका, 7 फिल्में और 2 सीरीज एक साथ देंगी दस्तक
14वें दिन की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार 14वें दिन मूवी ने 2.65 करोड़ की कमाई की। इसका आंकड़ा लगातार नीचे गिरता दिखाई दे रहा है। वहीं 14वें दिन की हिंदी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो इसकी ऑक्यूपेंसी 8.85% रही। साथ ही सुबह के शो 5.30%, दोपहर के शो 9.72%, शाम के शो 9.74% और रात के शो 10.63% रहे।
अब तक की कमाई कितनी?
पहले दिन की कमाई की बात की जाए तो मूवी ने 24 करोड़ की धमाकेदार कमाई कर सबको चौंका दिया था। इसकी कमाई ओपनिंग कमाई देख सबको लगा था कि ये बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। हालांकि मूवी ने पहले वीकेंड पर भी धमाकेदार कमाई की। इसके बाद से मूवी की कमाई में सिर्फ वीकेंड पर ही थोड़ा उछाल दिखाई देता है। 250 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अभी तक 167.90 करोड़ का ही बिजनेस किया है। बजट पार करने में ये मूवी अभी काफी दूर है।
मूवी की बड़ी स्टार कास्ट
मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ 20 स्टार्स शामिल हैं। मेकर्स की इस ट्रिक के बावजूद भी ये मूवी फेल होती दिखाई दे रही है। मूवी में अक्षय के साथ जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जॉनी लिवर, चंकी पांडे, डीनो मोरिया, निकेतन धीन, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सौंदर्या शर्मा और श्रेयस तलपड़े जैसे स्टार्स शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: The Traitors में फुस्सी बम निकले ये 5 स्टार्स, नाम बड़े और दर्शन छोटे
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.