---विज्ञापन---

जख्मी शेर बन तबाही मचाने आया ‘बाजीराव सिंघम’, Ajay Devgn का फर्स्ट लुक देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Ajay Devgn Singham Again First look: अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

Singham Again First look
pic credit : google

Ajay Devgn Singham Again First look: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का नेक्स्ट पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आने वाले हैं। मल्टी स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) से अब तक रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ करीना कपूर खान और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के लुक से पर्दा उठ चुका है। वहीं, अब मेकर्स ने अपनी सिंघम टीम से अजय देवगन (Ajay Devgn) की पहली झलक शेयर की है।

बाजीराव सिंघम बन लौंटे अजय देवगन (Ajay Devgn Singham Again First look)

रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) से अजय देवगन (Ajay Devgn)का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फैंस लंबे वक्त से मूवी से उनकी पहली झलक देखने के लिए बेताब थे और अब रोहित ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। मल्टी स्टारर फिल्म में अजय एक बार फिर अपने पॉपुलर किरदार ‘बाजीराव सिंघम’ में नजर आने वाले हैं।

जख्मी शेर मचाएगा तबाही! (Ajay Devgn Singham Again First look)

रोहित शेट्टी(Rohit Shetty) ने जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें अजय देवगन काफी गुस्से में बिल्कुल शेर की तरह दहाड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। अजय की साइड में शेर का चेहरा भी दिख रहा है, जिसकी वजह से उनका यह लुक काफी खतरनाक लग रहा है। फोटो के कैप्शन में लिखा है, ‘शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही! सबका फेवरेट पुलिसवाला बाजीराव सिंघम वापस आ गया है.. सिंघम अगेन।’

फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल ये नाम (Ajay Devgn Singham Again First look)

रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ एक मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली हैं, जिसमें अक्षय कुमार के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ अहम रोल में नजर आएंगे। जहां टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण पहली बार रोहित की फेमस कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वहीं, अक्षय, रणवीर और अजय, करीना पहले भी शेट्टी के कॉप यूनिवर्स फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

First published on: Nov 21, 2023 12:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.