अजय देवगन स्टारर फिल्म दृश्यम साल 2015 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. वहीं, इसका दूसरा पार्ट 2022 में आया था और ये भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी. दूसरे पार्ट के बाद से दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार हैं. ऑडियंस एक बार फिर से अजय देवगन को विजय सलगांवकर के रोल में देखना चाहती हैं. वहीं, हाल ही में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अपडेट आया है.
खत्म हुई दृश्यम 3 की शूटिंग
दरअसल, 123 तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक, दृश्यम 3 के हिंदी वर्जन ने एक अहम काम पूरा कर लिया है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल कुछ पैचवर्क का काम बाकी है. इसके बाद फिल्म की पूरी टीम पोस्ट प्रोडक्शन के काम पर ध्यान देगी.
फिल्म की शूटिंग खत्म होने पर डायरेक्टर ने शेयर किया पोस्ट
इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर एक्टर अभिषेक पाठक ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग पूरी होने को लेकर अपडेट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और इसमें से पहली फोटो में वह मॉनिटर के सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी फोटो में दृश्यम 3 का क्लैफबोर्ड नजर आ रहा है. जिसपर लिखा है, " its A Wrap. इन फोटो के साथ डायरेक्टर ने कैप्शन में लिखा, "और इस तरह दृश्यम 3 की शूटिंग पूरी हो गई. पिछले कई महीनों से यह फिल्म ही हमारी दुनिया थी. हमने अनगिनत दिन और रातें साथ बिताईं, सींस पर काम करते हुए. समस्याओं का समाधान ढूंढते हुए, हंसी मजाक करते हुए, चैलेंजेज का सामना करते हुए और धीरे-धीरे इस कहानी को जीवंत बनाते हुए.' मैं यहां टैग किए गए सभी लोगों और पर्दे के पीछे काम करने वाले हर शख्स का शुक्रिया अदा करता हूं. जिन्होंने इस फिल्म पर भरोसा किया.
मेकर्स ने फिल्म के ट्विस्ट पर कही ये बात
बता दें कि हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में निर्माता कुमार मंगत पाठक और डायरेक्टर-एक्टर अभिषेक पाठन ने फिल्म को लेकर कई बातें शेयर की थीं. अभिषेक ने फिल्म को लेकर खुद अपडेट दिया था कि इसकी शूटिंग खत्म हो चुकी है और अब सिर्फ कुछ हिस्सों पर काम बाकी है. इतना ही नहीं अभिषेक ने मोहनलाल की दृश्यम 3 से इस हिंदी वर्जन की कहानी को थोड़ा अलग तैयार किया है. मेकर्स का कहना है कि वह हिंदी ऑडियंस के लिए एक अलग और नया ट्रैक लेकर आ रहे हैं. उन्होंने बताया कि हिंदी वर्जन को फैमिली थ्रिलर के तौर पर पेश करेंगे. इसके अलावा मेकर्स ने ये भी कहा कि जब इस मूवी का ट्रेलर रिलीज होगा तो दर्शकों को खुद मलयालम और हिंदी वर्जन में अंतर समझ आ जाएगा.
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी. फिल्म में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन जैसे एक्टर्स अहम रोल में नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें- “Private jet, island और 20 घर… ” ऐसे जीते हैं Hollywood के सबसे अमीर सितारे