Daayra Song: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म अपकमिंग फिल्म 'दायरा' इन दिनों सुर्खियों में हैं. कुछ दिन पहले, फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि उनकी आने वाली क्राइम थ्रिलर 'दायरा' में सिर्फ एक गाना है — और इसके बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे हैं. बाद में अमित त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने इस गाने का संगीत तैयार किया है. वहीं अब खबर आई है कि इस गाने को बी प्राक ने अपनी आवाज दी है. इस तरह, गुलजार के बोल, अमित त्रिवेदी का म्यूजिक और बी प्राक की आवाज फिल्म से दर्शकों के लिए सबसे दिलचस्प सरप्राइज में से एक हो सकता है.

फिल्म 'दायरा' में होगा मात्र एक गाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'तेरी मिट्टी' और 'रांझा' जैसे दिल को छू लेने वाले गानों के लिए मशहूर बी प्राक ने अमित त्रिवेदी और गुलजार के साथ मिलकर ये गाना तैयार किया है. हालांकि मेकर्स ने इस गाने के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है, लेकिन 'दायरा' की कहानी को देखते हुए इस गाने का होना ही अपने आप में दिलचस्प है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो 'दायरा' को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन दो पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं. फिल्म में न्याय को लेकर दोनों की अलग-अलग सोच उन्हें बहस में आमने-सामने खड़ा कर देती है. ये फिल्म क्राइम, कानून, पुलिसिंग और न्याय से जुड़े बड़े सवालों पर आधारित एक पेचीदा जांच की कहानी है.

पहली बार बड़े पर्दे पर दिखेगी करीना-पृथ्वीराज की जोड़ी

हाल ही में 'दायरा' का ट्रेलर सामने आया, जो दर्शकों बेहद पसंद आया है. ट्रेलर को क्रिटिक्स और दर्शकों ने बहुत पसंद किया है, और ये फिल्म IMDb की सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही आने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. दर्शक पहली बार करीना कपूर खान और पृथ्वीराज को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं. दोनों ही फिल्म में दमदार किरदार निभा रहे हैं.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म 'दायरा'?

फिल्म 'दायरा' के इकलौते गाने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि उम्मीद हैं कि गुलजार के बोल, अमित त्रिवेदी का म्यूजिक और बी प्राक की दमदार आवाज के साथ, ये गाना 'दायरा' में एक और अनोखा पहलू जोड़ सकता है. फिलहाल, मेकर्स ने इसकी जानकारी गुप्त रखी है. लेकिन अगर ये कोलैबोरेशन वाकई उतना ही खास है जितना सुनने में लग रहा है, तो 'दायरा' में इन्वेस्टिगेशन के अलावा एक और सरप्राइज हो सकता है. बता दें 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.