हाउसफुल 5 की धमाकेदार सक्सेस के बाद अभिषेक बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने फैंस उनके फैं को हैरान कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें क्रिप्टिक कविता लिखी हुई है। इसमें एक्टर खुद को गायब करने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिर से खुद को पाने की गहराई जताई है। अब एक्टर की फिल्म के सक्सेस के बाद इस तरह का उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर एक्टर के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
हाउसफुल 5 के हिट होने का मनाया जश्न
एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की जबरदस्त सक्सेस का मजा उठा रहे हैं। उनकी यह फिल्म तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी है। इस कॉमेडी फिल्म में अभिषेक के साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी और चित्रांगदा सिंह जैसे कई बड़े स्टार्स नजर आए। ग्रैंड ओपनिंग के साथ इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। ‘हाउसफुल 5’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अब तक 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्रिप्टिक नोट
अभिषेक बच्चन ने गुरुवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक कविता जैसी लाइन लिखी हुई है। जिसमें उन्होंने खुद को फिर से खोजने की गहरी इच्छा जताई। उन्होंने लिखा, "मैं एकबार लापता होना चाहता हूं, खून में खुद को फिर से पाना चाहता हूं। जो कुछ भी था सब दे दिया अपनों के लिए, अब जरा सा वक्त बस अपने लिए चाहता हूं।" इस कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा, "कभी-कभी खुद से मिलकर ले लिया खुद से 'मिसिंग' होना पड़ता है।"
एक्टर के इस पोस्ट ने उनके फैंस को काफी इमोशनल कर दिया है। कई लोगों ने इसे आत्ममंथन की ओर इशारा माना। कुछ यूजर्स ने इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़ते हुए समर्थन और सराहना जताई, तो कुछ ने इसे उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स के संकेत के तौर पर देखा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss के बारे में क्या बोलीं हार्दिक Ex वाइफ नताशा, करियर में कहां से मिली प्रेरणा?
अभिषेक बच्चन वर्कफ्रंट
‘हाउसफुल 5’ के अलावा अभिषेक को इस साल की शुरुआत में प्राइम वीडियो की फिल्म ‘बी हैप्पी’ में भी देखा गया था। यह फिल्म एक सिंगल फादर की अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की कोशिशों की कहानी थी। साथ ही, रिपोर्ट्स के अनुसार अभिषेक जल्द ही शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आ सकते हैं। वहीं हाल ही में वह 'हाउसफुल 5' में नजर आए। अभिषेक बच्चन की पर्सनल लाइफ का बात करें तो साल 2007 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी। साल 2011 में उनकी बेटी आराध्या बच्चन का जन्म हुआ। परिवार और करियर के बीच बैलेंस बनाए रखने वाले अभिषेक ने इस पोस्ट के जरिए शायद खुद को थोड़ा वक्त देने की ओर इशारा किया है। फिलहाल उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद कैंसर फाइटर हिना खान का पति रॉकी कैसे दे रहे साथ? एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.