बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में आराध्या ने अपना 15वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. इस खास मौके पर उनके माता-पिता ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर शेयर नहीं की थी, लेकिन अब आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक प्यारी सी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस खुश हो गए हैं.

व्हाइट ड्रेस और टियारा में दिखीं आराध्या

दरअसल, ऐश्वर्या राय की भाभी श्रीमा राय ने 21 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाया था. इस मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर नवंबर महीने में हुए सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर कीं. उनकी पोस्ट में परिवार की एक तस्वीर भी नजर आई, जिसमें आराध्या बच्चन अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान दिखाई दे रही हैं.

आराध्या दिखीं प्रिंसेस सी खूबसूरत

तस्वीर में आराध्या व्हाइट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने खूबसूरत नेकलेस और टियारा लगाया हुआ है. इस लुक में आराध्या किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं. उनके साथ मां ऐश्वर्या राय बच्चन भी दिखाई दे रही हैं. ऐश्वर्या ने ब्लैक पैंट के साथ स्वेटशर्ट पहनी हुई है और हमेशा की तरह बेहद स्टनिंग लग रही हैं.

आराध्या बच्चन के बर्थडे की तस्वीर वायरल

मामी श्रीमा ने शेयर की तस्वीर

फोटो में ऐश्वर्या की मां वृंदा राय, भाभी श्रीमा राय और उनके छोटे भतीजे शिवांश भी नजर आ रहे हैं. आराध्या ने 16 नवंबर को अपना जन्मदिन परिवार और करीबी लोगों के साथ सादगी से मनाया था.

अमिताभ बच्चन का पोती के लिए खास मैसेज

आराध्या के जन्मदिन पर उनके दादा अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग पर खास संदेश लिखा था. उन्होंने पोती के लिए सुख, सौभाग्य और खुशियों की कामना की थी. साथ ही फैंस की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया था.

ऐश्वर्या और अभिषेक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट की बात करें, तो ऐश्वर्या राय ने अभी अपने अगले फिल्म प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है. वहीं अभिषेक बच्चन शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' में विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं.