Aaradhya Bachchan Birthday: बच्चन परिवार की लाडली आराध्या बच्चन 16 नवंबर को 15 साल की हो गई हैं. ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी के जन्मदिन का मौका पूरे परिवार के लिए बेहद खास रहा. इस खास दिन पर जहां फैंस ने आराध्या को सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाइयां दीं, वहीं उनके दादू यानी अमिताभ बच्चन ने भी अपनी पोती के लिए एक प्यारा सा संदेश लिखा. बिग बी की इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है.

पोती के लिए अमिताभ ने मांगी खास दुआ

अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या के काफी करीब हैं. ऐसे में उनके 15वें जन्मदिन पर बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए उन्हें बधाई दी. अमिताभ ने लिखा, 'घर की पोती का जन्मदिवस सुनहरा और भाग्यशाली रहे. ईश्वर से यही प्रार्थना है.' अमिताभ के इस छोटे से संदेश में पोती के लिए उनका ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद साफ नजर आया.

बिग बी की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई. फैंस उनकी भावनाओं की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उन्हें बेस्ट दादू बताया तो कुछ ने आराध्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

फैंस के प्यार के लिए भी जताया आभार

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में फैंस से मिले प्यार और शुभकामनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि रविवार से उन्हें जो स्नेह मिला, वह बेहद यादगार रहा. साथ ही उन्होंने सभी की प्रार्थनाओं और प्यार के लिए आभार जताया. बिग बी अक्सर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस के साथ अपनी भावनाएं शेयर करते रहते हैं.

ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी के 4 साल बाद हुआ था आराध्या का जन्म

बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी. दोनों की शादी उस समय काफी चर्चा में रही थी. शादी के करीब चार साल बाद 16 नवंबर 2011 को कपल के घर बेटी आराध्या का जन्म हुआ. तब से आराध्या बच्चन परिवार की सबसे चहेती सदस्य बनी हुई हैं.

अमिताभ और जया बच्चन भी अपनी पोती पर खूब प्यार लुटाते हैं. वहीं, आराध्या का अपनी कजिन नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा के साथ भी खास रिश्ता है.

आराध्या के ट्रांसफॉर्मेशन ने खींचा फैंस का ध्यान

आराध्या अब छोटी बच्ची से बड़ी होती नजर आ रही हैं. बीते कुछ सालों में उनके लुक और पर्सनैलिटी में काफी बदलाव देखने को मिला है. पब्लिक इवेंट्स और अपनी मां ऐश्वर्या के साथ उनकी मौजूदगी अक्सर सुर्खियों में रहती है. फैंस भी उनकी हर झलक पर खूब प्यार बरसाते हैं.

फिलहाल, आराध्या के 15वें जन्मदिन पर दादू अमिताभ का यह खास संदेश चर्चा में है. हमारी तरफ से भी आराध्या को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं!