Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुए हमले के बाद से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच सनसनी मची हुई है. इस मामले में जैसे-जैसे पुलिस गिरफ्तार किए गए हमलावरों से पूछताछ कर रही है, वैसे-वैसे एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले राज सामने आ रहे हैं. पुलिस कस्टडी में आरोपियों ने जो खुलासा किया है, उसे देखकर हर कोई शॉक में है क्योंकि उनका असली टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) थे.
असली टारगेट आमिर खान और बांद्रा के घर की रेकी
पुलिस पूछताछ में शूटर्स ने खुलासा किया कि उन्होंने आमिर खान को शूट करने की पूरी साजिश रची थी. इस दौरान उन्होंने आमिर के बांद्रा स्थित पुराने घर की कम से कम तीन बार बाकायदा रेकी (Recce) भी की थी.
इस वजह से बच निकले मिस्टर परफेक्शनिस्ट
हमलावरों को जब यह समझ आया कि आमिर या तो शूटिंग के सिलसिले में बाहर रहते हैं या लंबे समय तक घर से बाहर नहीं निकलते, तो उनका प्लान फेल होने लगा. असल में गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद आमिर साउथ बॉम्बे शिफ्ट हो चुके हैं, जिसकी भनक इन शूटर्स को नहीं थी.
टाइगर श्रॉफ पर यूं बदला अपना प्लान
आमिर खान तक पहुंचना मुश्किल होने पर इन आरोपियों ने अपना टारगेट बदल दिया. उन्हें यह अच्छे से पता था कि टाइगर श्रॉफ अक्सर हर रविवार को फुटबॉल खेलने के लिए बाहर निकलते हैं, जिसके बाद उन्होंने टाइगर पर हमला करने का प्लान बना लिया.
रणबीर कपूर के घर की भी की थी रेकी
मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब आरोपियों ने बताया कि टाइगर से पहले उन्होंने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी. हालांकि, रणबीर के घर के बाहर तगड़ी सिक्योरिटी और पुख्ता इंतजाम देखकर उन्होंने उस प्लान को ड्रॉप कर दिया था.
सलमान खान पर भी हमले का था प्लान
पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि इन शूटर्स ने सिर्फ आमिर, रणबीर या टाइगर ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान (Salman Khan) को भी अपना निशाना बनाने की पूरी प्लानिंग तैयार की थी, जो पुलिस के लिए एक बड़ा खुलासा है.