Aamir Khan Gauri Spratt First Karwa Chauth: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शहरभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं. इसी साल 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ तीसरी शादी के बंधन में बंधने वाले आमिर ने अपना पहला करवा चौथ बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया है. इस दौरान कपल एक्टर अनिल कपूर के घर पर आयोजित करवा चौथ की ग्रैंड पार्टी में पहुंचा, जहां पैप्स के सामने दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और आमिर का कूल अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया. फिलहाल दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. फैंस को उनका अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है.
तीसरी शादी के बाद आमिर का पहला करवा चौथ
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने इसी साल 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग तीसरी शादी रचाई थी. शादी के बाद इस न्यूलीवेड कपल का यह पहला करवा चौथ फेस्टिवल रहा, जिसे दोनों ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया.
अनिल कपूर के घर करवा चौथ पार्टी में की एंट्री
करवा चौथ की पूजा और सेलिब्रेशन के लिए आमिर खान अपनी वाइफ गौरी का हाथ थामकर बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के घर पहुंचे. वहां मौजूद पैपराजी के सामने दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जमकर पोज दिए.
आमिर का टशन: चप्पल और शॉर्ट कुर्ता लुक
अनिल कपूर के घर पहुंचे आमिर खान का अतरंगी और कैजुअल अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया. प्रिंटेड शॉर्ट कुर्ते और ब्लैक हरीम पैंट्स के साथ चप्पल पहनकर आमिर ने अपना एथनिक लुक कंप्लीट किया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
बनारसी शरारा सूट में खूबसूरत लगीं गौरी
वहीं आमिर की दुल्हनिया गौरी स्प्रैट ट्रेडिशनल अवतार में बेहद हसीन लग रही थीं. गौरी ने एथनिक बनारसी शरारा सूट पहना था और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को मिनिमल और एलिगेंट रखा था.
पैप्स के सामने दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
तस्वीरों में आमिर खान अपनी लेडीलव गौरी का ध्यान रखते और उन्हें संभालते नजर आए. दोनों के चेहरे की खुशी और रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर फैंस भी बेहद खुश हैं और इस जोड़ी को 'मेड फॉर ईच अदर' बता रहे हैं.