Ramayana Full Story In 5 Minutes Song: हिंदी सिनेमा का इतिहास 100 साल से भी अधिक समय का है. जहां आज के समय में हजारों करोड़ के बजट में फिल्में बनाने के बाद भी अभी ये भारतीय सिनेमा का गोल्डन ऐरा नहीं है. चलिए आपको आज के ऐसे गाने के बारे में बताते हैं, हिंदी सिनेमा के स्वर्णिम युग की यादों को ताजा कर देगा. 5 मिनट 22 सेकंड के इस अद्भुत गाने में राम जन्म से लेकर रावण वध तक की पूरी 'रामायण' की कथा को समेटा गया है. आज भी इस गाने के टक्कर का कोई गाना नहीं बना है. चलिए आपको इस गाने की एक-एक बारीक बतों के बारे में बताते हैं.

5 मिनट में पूरी 'रामायण' की कथा…

हम जिस हिंदी गाने की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं गीत नहीं बल्कि साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'रेशम की डोरी' का गाना 'बोलो सियावर रामचंद्र की जय' है. 322 सेकंड यानी 5 मिनट 22 सेकंड का ये गाना एक ऐसा भजन है, जिसमें पूरी रामायण की कथा को समेटा गया है. सिंगर मन्ना डे की आवाज में गाये गए इस गाने के दिल छू लेने वाले लिरिक्स को नीरज ने लिखा था. वहीं, शंकर-जयकिशन ने मिलकर इस गाने के लिए एक ऐसा म्यूजिक तैयार किया था, जो आज भी बेमिसाल है. आपने भले ही ये फिल्म न देखी हो, लेकिन आपने ये गाना जरूर सुना होगा.

---विज्ञापन---

फिल्म की काहनी

आत्मा राम के निर्देशन बनी फिल्म 'रेशम की डोरी' के लिए मेकर्स की पहली पसंद राजेश खन्ना थे, लेकिन आखिर में धर्मेंद्र ने बाजी मार ली. ये फिल्म 21 अगस्त 1974 को रिलीज हुई थी, जिसमें अजीत सिंह (धर्मेंद्र) की कहानी दिखाई गई है. धर्मेंद्र के साथ इस फिल्म में सायरा बानो (अनुपमा) और कुमुद चुगानी (रज्जो) भी अहम भूमिका में थे. फिल्म की कहानी भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते अटूट बंधन पर आधारित है, जिसे देखने बाद किसी की भी आंखें भर आएंगी.