3 Idiots Fame Chatur Supports Sonam Wangchuk: फिल्म '3 इडियट्स' के फेमस चतुर रामलिंगम उर्फ 'साइलेंसर' का किरदार निभाकर दुनिया भर में फेमस हुए एक्टर ओमी वैद्य एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने मशहूर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के लिए सरकार और लोगों से खास अपील की है. सोनम वांगचुक सरकार से अपनी मांग को लेकर पिछले 17 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. इस वीडियो में ओमी वैद्य ने लोगों से अपील की कि वो असली कृपया फुंसुख वांगडू को मरने न दें. इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश ऐसे व्यक्ति को कभी नहीं खो सकता. चलिए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कुछ कहा है.
फुंसुख वांगडू को प्लीज मरने न दें…
ओमी वैद्य ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो करते हुए देश की जनता से सोनम वांगचुक के सपोर्ट में खड़े होने की अपील की. उन्होंने कहा, 'हैलो इडियट्स, पहचाना? मैं ओमी वैद्य हूं, '3 इडियट्स' का चतुर. मेरे पास आपके लिए एक जरूरी मैसेज है. आमतौर पर मैं ऐसा कुछ नहीं करता हूं. इसलिए प्लीज ध्यान से सुनिएगा.' इसके बाद वो बताते हैं कि फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान के किरदार रेंचो के पीछे के रीयल लाइफ हीरो फुंसुख वांगडू को प्लीज मरने न दें. फिल्म में फुंसुख वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक के जीवन और इनोवेशन से प्रेरित था.
हम ऐसे व्यक्ति को…
ओमी वैद्य ने वीडियो में आगे कहा, 'यह एक बड़ा मुद्दा है… वो भूख हड़ताल क्यों कर रहे हैं? देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर उनके कुछ मुद्दे हैं… मैं नहीं चाहता कि उनकी मौत हो जाए. ये हड़ताल शुरू करने के बाद से अब तक सोनम वांगचुक का वजन 8.2 किलोग्राम कम हो गया है.' इसके अलावा, उन्हें बाकी परेशानियां भी हो गई हैं. मैं चाहता हूं कि वो जिंदा रहें. हम आम लोग हैं और हमारी नॉर्मल जिंदगी है. मैं नहीं चाहता कि फुनसुख वांगड़ू मर जाए. हम ऐसे व्यक्ति को नहीं खो सकते जिसने अपना जीवन शिक्षा, इनोवेशन और हमारे देश के भविष्य के लिए समर्पित कर दिया है.'