साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों की शादी को लेकर एंटरटेनमेंट और क्रिकेट जगत में काफी हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच चेन्नई में होने वाले ग्रैंड रिसेप्शन को लेकर नई अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या के पिता और सन टीवी नेटवर्क के चेयरमैन कलानिधि मारन रिसेप्शन के लिए बड़े मेहमानों को न्योता दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय को भी न्योता दिए जाने की खबरें सामने आई थीं। बताया जा रहा है कि रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित हो सकता है। अनिरुद्ध रविचंदर साउथ सिनेमा के लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर हैं। 'कोलावेरी डी' से पहचान बनाने वाले अनिरुद्ध ने 'जवान' जैसी बॉलीवुड फिल्म में भी संगीत दिया है। वहीं, काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं। IPL के दौरान उनकी मौजूदगी अक्सर सुर्खियां बटोरती है। हालांकि, दोनों की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं और रिसेप्शन की खबरों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।