150 Year Old National Song: भारतीय सिनेमा का इतिहास हमारी सोच से भी ज्यादा बड़ा और पुराना है. इस सिनेमा जगत में गॉसिप के अलावा कई बहादुरी भरे किस्से भी है, जो हमारी मनपसंद फिल्मों और गानों से जुड़े हैं. ऐसा किस्सा भारत के एक सबसे पुराने राष्ट्रीय गीत से जुड़ा है. जिसकी पहली धुन कानों में पड़ते ही लोग अपनी जगह पर खड़े हो जाते हैं और उनके पूरे शरीर में जोश भर जाता है. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि लोगों के दिलों पर राज करने वाला ये पॉपुलर राष्ट्रीय गीत करीब 150 साल पुराना है. इससे साफ है कि जब ये गाना लिखा गया था तब भारत आजाद भी नहीं हुआ था. चलिए आपको इस गाने से रूबरू करवाते हैं.
लता मंगेशकर की आवाज ने अमर किया गीत
हम जिस लोकप्रिय राष्ट्रीय गीत की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि 'वंदे मातरम्' है. जिसे बड़े पर्दे पर सबसे पहले साल 1952 में आई फिल्म 'आनंदमठ' में इस्तेमाल किया गया था. फिल्म में इस राष्ट्रीय गीत को हिन्दी सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी मधुर आवाज में गाया था. भारत भूषण, पृथ्वीराज कपूर, प्रदीप कुमार और गीता बाली जैसे बड़े सितारे वाली इस फिल्म के 'वंदे मातरम्' गाने को सुनने के बाद आज लोगों के रोंगटे हो जाते हैं. लता मंगेशकर की आवाज ने इस राष्ट्रीय गीत हमेशा के लिए अमर कर दिया.
150 साल पुराना है ये राष्ट्रीय गीत
इस गाने को मशहूर लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने साल 1876 में लिखा था. इसके बाद उन्होंने इसे अपनी नोवल 'आनंदमठ' में शामिल किया. उस दौरान भारत अंग्रेजों से अपनी आजादी की लड़ाई लग रहा था. लिखे जाने के करीब 20 साल बाद रवींद्रनाथ टैगोर ने साल 1896 में इस गाने को पहली बार लोगों के सामने गाया था. जिसके बाद से ये गाना लगातार आगे बढ़ता चला गया. आज भी गाने के बोल को फिल्मों में देशभक्ति के अलग-अलग अंदाज में पेश किया जाता है.