Bigg Boss 18: बिग बॉस का सीजन 18 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। घर से बेघर होने के लिए इस बार 6 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इनमें करणवीर मेहरा, दिग्विजय राठी, चुम दरांग, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर और शिल्पा शिरोडकर शामिल हैं। वहीं न्यूज 24 के एक पोल सेगमेंट पर क्लीयर हो गया है कि छह में से किस सदस्य के बेघर होने के ज्यादा चांस हैं। आइए आपको भी बताते हैं हम किस सदस्य के बारे में बात कर रहे हैं।

इन चार सदस्यों के बीच हुआ पोल

इस हफ्ते जो घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। इनमें से चार सदस्यों का गेम शो में कमजोर दिखाई दे रहा है। न्यूज 24 के पोल सेगमेंट में इन्हीं चार सदस्यों के नाम पर वोटिंग की गई की कौन इस हफ्ते घर से एविक्ट हो सकता है। इन चार नामों में सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, चुम दरांग और शिल्पा शिरोडकर शामिल हैं। https://www.facebook.com/news24channel/posts/pfbid029cZSzcbdEhpL3t6MHWRwvHD5pwECYRzGNkbjmSoNqW733Q3qBCCJcd3HmiyMrt44l यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विवियन से चाहत तक, क्या है कंटेस्टेंट्स की Real Age? उम्र जान लगेगा झटका

कौन हो सकता है एविक्ट?

घर से बेघर होने के वोटिंग पोल में सारा अरफीन खान का नाम सबसे ऊपर है। एविक्ट होने के लिए सारा को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। अधिकतर लोगों ने सारा को ही निकालने के लिए कहा है। वहीं शो में बाकी के कंटेस्टेंट्स के मुकाबले सारा का गेम कमजोर दिखाई दे रहा है। हालांकि अगर घर में डबल एविक्शन होता है तो कशिश कपूर का नाम भी एविक्शन में आ सकता है।

'वीकेंड का वार' में होगा एविक्शन

'वीकेंड का वार' में ये साफ हो ही जाएगा कि कौन घर से बेघर होगा और कौन घर में ही रहेगा। वहीं इस बार के नॉमिनेशन टास्क काफी दिलचस्प था। वहीं इस हफ्ते ईशा टाइम गॉड थी और नॉमिनेशन की कमान उनके हाथ में थी। हालांकि बीते एपिसोड में टाइम गॉड का नया टास्क हुआ और इसमें रजत दलाल टास्क जीतकर एक बार फिर टाइम गॉड बन गए हैं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अविनाश हुए एक्सपोज, अनुराग कश्यप के सामने शिल्पा-विवियन का छलका दर्द