Bigg Boss 18 Eviction: बिग बॉस 18 में मिड वीक एविक्शन में सारा अरफीन खान बेघर हो गई हैं। पिछले हफ्ते घर में ट्रिपल एविक्शन होने के बाद इस हफ्ते मिड वीक से ही सारा का पत्ता भी घर से कट चुका है। अब घर में सिर्फ 10 सदस्य रह गए हैं। सारा ने घर में अपने पति अरफीन खान के साथ एंट्री की थी। हालांकि अरफीन सिर्फ 2 हफ्तों में ही घर से बेघर हो गए थे। इसके बाद सारा ने रजत से दोस्ती कर ली। आइए आपको भी सारा के घर से बेघर होने के 5 कारण बताते हैं? यह भी पढ़ें: Salman Khan के फैंस को झटका! Bigg Boss 18 में बर्थडे सेलिब्रेशन प्लान भी हुआ रिवील

एग्रेसिव बिहेवियर

घर में कई बार सारा का एग्रेसिव बिहेवियर देखने को मिला है। सारा पूरे हफ्ते घर में शांत रहती हैं लेकिन जब कोई उन्हें नॉमिनेट कर दे तो उनकी एग्रेसिव साइड देखने को मिलती थी। वो घर में गुस्से में ड्रामा करना शुरू कर देती थीं। वहीं ऐसा भी कह सकते हैं कि सारा सिर्फ नॉमिनेट होने के बाद ही एक्टिव दिखाई देती थीं।

नहीं बना कोई कनेक्शन

अगर देखा जाए तो सारा सिर्फ रजत दलाल ही उनका घर में अच्छा दोस्त था। बाकी घरवालों के साथ सारा की ज्यादा बन नहीं पाई। वहीं इसके चलते घरवालों के साथ उनके कनेक्शन काफी वीक दिखाई दिए। घर में कनेक्शन के दम पर ही कंटेस्टेंट्स का गेम स्ट्रॉन्ग होता है। ये ही वजह है कि सारा 12वें हफ्ते में घर से बेघर हो गईं।

विक्टिम कार्ड खेलना

घर में कई बार उन्हें विक्टिम कार्ड खेलते हुए देखा गया है। शुरुआती दिनों से लेकर अब तक सारा कई बार अपनी निजी जिंदगी की मिसहैपनिंग शेयर कर चुकी हैं। वो इससे अपने फैंस से सिंपैथी लेना चाहती थीं।

रजत के भरोसे गेम खेलना

सारा अरफीन खान का गेम कभी स्ट्रॉन्ग लगा ही नहीं। पति अरफीन के जाने के बाद सारा रजत के भरोसे ही रहीं। वो कभी सोलो गेम खेलती हुई नजर नहीं आईं। वहीं ऑडियंस को ऐसा लगा कि सारा रजत के कंधे पर बैठकर 12वें हफ्ते तक पहुंच पाई हैं।

हदें की पार

सारा कईं बार घर में हदें पार करती नजर आईं। बहुत बार उन्हें कंटेस्टेंट्स पर पर्सनल अटैक करते भी देखा गया। गुस्से में कभी सामान फेंकना तो कभी कंटेस्टेंट्स को बुरा भला कहते हुए दिखाई दीं। वहीं घरवालों के साथ-साथ वो ऑडियंस को भी काफी इरिटेटिंग लगीं। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में इस हफ्ते भी डबल एविक्शन? Sara के बाद एक और कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता!