Live Updates
15:05 (IST) 11 Nov 2025
Dharmendra Latest News LIVE: IFTDA ने भी की धर्मेंद्र के निधन की खबरों की निंदा

एक्टर धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर अब भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ (IFTDA) का रिएक्शन सामने आया है. IFTDA ने इन खबरों कड़े शब्दों में निंदा की है.

12:54 (IST) 11 Nov 2025
Entertainment News LIVE: अब उड़ी जैकी चैन के निधन की अफवाह

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों के बीच एक्शन सुपरस्टार जैकी चैन के निधन की अफवाह उड़ने लगी. जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जैकी चैन के फैंस ने इन झूठी खबरों का खंडन किया और अपना गुस्सा जाहिर किया. पढ़ें पूरी खबर…

11:05 (IST) 11 Nov 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की अफवाह पर एक्ट्रेस हेमा मालिनी का रिएक्शन सामने आया है. धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी भड़कती हुई नजर आई. पढ़ें पूरी खबर…

18:13 (IST) 23 Jun 2026

09:50 (IST) 11 Nov 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर बेटी ईशा देओल का रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबरों के बीच उनकी बेटी ईशा देओल का पहला रिएक्शन सामने आया है. जहां उन्होंने बताया कि उनके पापा बिल्कुल ठीक हैं. पढ़ें पूरी खबर…

09:29 (IST) 11 Nov 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र के निधन पर एक्ट्रेस ने जताया शोक

बॉलीवुड एक्ट्रेस फ्लोरा सैनी ने एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया. उन्होंने अपने X पर एक्टर की एक फोटो के साथ लिखा, ‘धर्मेंद्र सर आपके जैसा कोई और कभी नहीं होगा.’

09:17 (IST) 11 Nov 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक जताया है. उन्होंने X पोस्ट में लिखा कि ‘दिग्गज एक्टर और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी के निधन से बहुत दुख हुआ. वह एक वर्सेटाइल एक्टर थे जिन्होंने अपने बेजोड़ आकर्षण और ईमानदारी से कई यादगार किरदारों में जान डाल दी. ‘

08:36 (IST) 11 Nov 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे शाहरुख के बेटे आर्यन खान

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र से मिलने के लिए बीती रात सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई सितारें उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. शाहरुख खान के बाद उनके बेटे आर्यन खान भी उनसे मिलने पहुंचे हैं.

08:32 (IST) 11 Nov 2025
Entertainment News LIVE: धर्मेंद्र की तबीयत बड़ा अपडेट

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, सनी देओल की टीम ने बताया कि धर्मेंद्र की तबीयत अभी ठीक है. इसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की कि ‘वो सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें न फैलाए.’

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की निधन की खबरों के बीच उनकी बेटी ईशा देओल का रिएक्शन सामने आया है. अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. बीते दिन से धर्मेंद्र की तबीयत के खराब होने की खबर आई, जिसने उनके फैंस को परेशान कर दिया था. इसके अलावा बीती रात सलमान खान और शाहरुख खान समेत कई सितारें उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे. इस बीच, मंगलवार सुबह खबर आई कि एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है, उन्होंने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली.

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस समय कैप्टेंसी को लेकर घरवालों के बीच पॉलिटिक्स देखने को मिल रही है. इसी बीच, शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें कैप्टेंसी टास्क की झलक देखने को मिली. इसके अलावा, फेमस फिल्ममेकर बोनी कपूर का आज जन्मदिन है, वो अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---