Bigg Boss 18 Shrutika Arjun: बिग बॉस 18 में इन दिनों काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। घरवालों के बीच दोस्ती और दुश्मनी अच्छे से दिखाई दे रही है। टाइम गॉड श्रुतिका अर्जुन को एक बार फिर बड़ी पावर हाथ लगी है। श्रुतिका ने इस पावर को इस्तेमाल कर अपने दुश्मनों से बदला लिया है। इसके बाद श्रुतिका ने एक बार फिर गेम पलट दिया है। श्रुतिका ने भी पावर मिलते ही अपने असली रंग दिखा दिए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर कैसे श्रुतिका ने बिग बॉस के लाडलों से बदला लिया है? यह भी पढ़ें: Yamini Malhotra ने Bigg Boss में किसे बताया घटिया? इंटरव्यू में घरवालों पर निकाली भड़ास

श्रुतिका बनीं गेमर

श्रुतिका अर्जुन ने टाइम गॉड बनते ही साबित कर दिया है कि वो घर में असली गेमर हैं। शुरुआती दिनों में उन्हें एंटरटेनर का टैग मिला था लेकिन पावर मिलते ही श्रुतिका ने असली रंग दिखाए। बिग बॉस के फैन पेज बिग बॉस तक के मुताबिक घर में इम्यूनिटी गिफ्ट बांटने वाले टास्क में श्रुतिका ने अपने दुश्मनों से बदला लिया।

क्या है टास्क?

दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को एक टास्क दिया। इसमें श्रुतिका के हाथ में बड़ी पावर सौंपी गई। घर की टाइम गॉड श्रुतिका को सदस्यों में 30 इम्यूनिटी गिफ्ट बांटने हैं। इसमें जिसके पास एक भी गिफ्ट नहीं होगा वो सीधे-सीधे नॉमिनेट हो जाएगा। वहीं श्रुतिका इस टास्क में बायस्ड नजर आईं। श्रुतिका ने करण और चुम को 5-5 गिफ्ट दिए। वहीं शिल्पा-चाहत को 4-4, रजत-कशिश को 3-3, विवियन-सारा को 2-2 और अविनाश-ईशा को सिर्फ 1-1 गिफ्ट दिए।

श्रुतिका ने दिए कम गिफ्ट

इस टास्क के दौरान बाकी सदस्यों को कंटेस्टेंट्स के गिफ्ट कुचलकर उन्हें नॉमिनेट करना है। नॉमिनेशन के बाद जिसके पास एक भी गिफ्ट नहीं बचेगा वो सीधे-सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाएगा। वहीं श्रुतिका ने पहले ही विवियन, अविनाश, ईशा और सारा को कम गिफ्ट दिए अब अगर कोई दूसरे सदस्य उनके गिफ्ट कुचल देता है तो वह नॉमिनेट हो जाएंगे और एलिमिनेशन की तलवार उनके सिर पर लटक जाएगी।

कौन-कौन नॉमिनेट?

वहीं नॉमिनेशन लिस्ट भी सामने आ गई है। इस टास्क के आधार पर जो कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उनमें अविनाश, विवियन, रजत, कशिश, सारा और चाहत का नाम शामिल है। वहीं ईशा भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट ही हैं। यह भी पढ़ें: ‘ब्लाइंड गेम’ में अविनाश मिश्रा ने लिया चुम का नाम, सलमान और करणवीर के साथ घरवालों को लगा शॉक