Bigg Boss 18 New Timings:बिग बॉस 18 को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। सलमान खान के शो की टाइमिंग बदल दी गई है। फिनाले से 2 हफ्ते पहले मेकर्स ने ये बड़ा कदम उठाया है। इस बात की जानकारी खुद शो के होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में दी है। वहीं, बीती रात कशिश कपूर के घर से बेघर होने के बाद अब सिर्फ 9 कंटेस्टेंट्स बचे हैं। इन कंटेस्टेंट्स के बीच फिनाले का मुकाबला कड़ा हो गया है। अब इस बीच शो की टाइमिंग में हुए बदलाव की वजह से फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आइए आपको भी बताते हैं आखिर शो की नई टाइमिंग क्या होगी?
यह भी पढ़ें: Golden Globes 2025 Winners List: अवॉर्ड से चूकी All We Imagine As Light, देखें किसने मारी बाजी?
इस समय देखें शो
बिग बॉस 18 रोजाना रात 10 बजे टेलीकास्ट किया जाता था। मेकर्स ने आज यानी 6 जनवरी से समय में बदलाव कर दिया है। अब बिग बॉस 10:30 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा। सलमान खान ने इस बात की अनाउंसमेंट बीते वीकेंड का वार में की। इससे पहले भी कई बार बदलाव किए जा चुके हैं। पहले वीकेंड का वार शनिवार और रविवार आता था, बीच में इसे शुक्रवार और शनिवार कर दिया गया। हालांकि अब फिर से इसे पहले की तरह ही शनिवार और रविवार ही कर दिया गया।
टाइमिंग में क्यों हुए बदलाव?
अब सवाल उठता है कि आखिर मेकर्स ने ये टाइम बदलने वाला फैसला क्यों लिया? दरअसल, कलर्स चैनल पर नया टीवी सीरियल 'मन्नत' टेलीकास्ट किया जा रहा है। इस शो की टाइमिंग रात 10 बजे रखी गई है। इसकी वजह से बिग बॉस के फैंस को शो देखने के लिए आधे घंटे का और इंतजार करना पड़ेगा।
कशिश कपूर हुईं एविक्ट
बीते वीकेंड का वार में कशिश कपूर घर से एविक्ट हो गईं। इसके बाद से अब घर में 9 कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला है। वहीं, फिनाले में भी सिर्फ 2 हफ्ते ही बचे हैं। इस बीच अपकमिंग एपिसोड्स में घरवालों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। लेटेस्ट नॉमिनेशन की बात करें तो रजत दलाल, श्रुतिका अर्जुन और चाहत पांडे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि इस हफ्ते डबल एविक्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: बेघर होते ही कशिश कपूर ने 2 कंटेस्टेंट को बताया फेक, इसे बताया विनर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.