Bigg Boss 18 Latest Voting Trend: सलमान खान का शो बिग बॉस 18 फिनाले के करीब आ गया है। वहीं इस बीच कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रॉफी जीतने की रेस तेज हो गई है। हर हफ्ते कोई ना कोई सदस्य घर से बेघर हो रहा है। वहीं इस हफ्ते 7 लोग नॉमिनेटेड हैं। इनमें से किसी एक का सफर वीकेंड के वार में खत्म होने वाला है। वहीं अगर घर में इस वीकेंड डबल एविक्शन हुआ तो ईशा सिंह बेघर हो सकती हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड आ गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं नंबर वन पर कौन है और बॉटम में कौन है? यह भी पढ़ें: Game Changer देखने को मजबूर करेंगे ये 5 कारण, रिलीज से पहले हिट की गारंटी

कौन किस नंबर पर?

बिग बॉस 18 के फैन पेज बिग बॉस 24*7 के मुताबिक लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में रजत दलाल ने विवियन डीसेना से नंबर वन की पोजीशन छीन ली है। वहीं विवियन डीसेना अब दूसरे नंबर पर हैं। अविनाश मिश्रा तीसरे नंबर पर, चाहत पांडे चौथे नंबर पर और श्रुतिका अर्जुन पांचवें नंबर पर हैं। वहीं बॉटम टू में ईशा सिंह और कशिश कपूर हैं। जहां ईशा छठे नंबर पर हैं तो वहीं कशिश सबसे नीचे सातवें नंबर पर हैं।

बॉटम में कशिश कपूर

बिग बॉस के घर में अगर इस बार डबल एविक्शन होता है तो ईशा सिंह का बेघर होना भी पक्का है। वहीं अगर एक ही सदस्य एविक्ट होता है तो वो कशिश कपूर हो सकती हैं। कशिश को वोटिंग ट्रेंड में सबसे कम वोट्स मिले हैं और वो लास्ट पोजीशन पर हैं। कशिश ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर घर में एंट्री ली थी।

खतरे में ईशा सिंह

वहीं घर में अगर डबल एविक्शन में ईशा सिंह आउट होती हैं तो ये बहुत बड़ी बात होगी। ईशा सिंह टीवी का जाना-माना चेहरा हैं और कलर्स पर भी वो शो कर चुकी हैं। वहीं घर में भी उनको सब टॉप कंटेस्टेंट के रूप में देखते हैं। अगर ईशा एविक्ट होती हैं तो ये शॉकिंग एविक्शन होने वाला है। यह भी पढ़ें: लाइव आकर Influencer ने दी जान, सोशल मीडिया पर देखते रहे लोग; प्यार में धोखे का खतरनाक अंजाम