TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bigg Boss के घर में करवा चौथ मनाएंगी टीवी की हसीनाएं, क्या सुधरेंगे पति संग बिगड़ते रिश्ते?

Bigg Boss 17: टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘बिग बॉस’ सीजन 17 (Bigg Boss 17) को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सिंगल वर्सेज कपल थीम पर आधारित यह सीजन काफी मजेदार है। घर से अंदर प्रतिभागियों के बीच हो रही नोक-झोक लोगों को काफी पसंद आ रही है। शो के इस सीजन में एक-दूसरे […]

Bigg Boss 17: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'बिग बॉस' सीजन 17 (Bigg Boss 17) को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सिंगल वर्सेज कपल थीम पर आधारित यह सीजन काफी मजेदार है। घर से अंदर प्रतिभागियों के बीच हो रही नोक-झोक लोगों को काफी पसंद आ रही है। शो के इस सीजन में एक-दूसरे संग सात जन्म तक एक-दूसरे का साथ निभाने वाले इन कपल के बीच घर में तीखी तकरा देखने को मिली थी।

पति के लंबी उम्र की कामना

मगर अब ये तकरार प्यार में बदलने वाली है और BB House में रोमांस की बारी है। जी हां, आज यानी एक नवंबर को देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति के लंबी उम्र की कामना करती हैं। घर के अंदर भी इस बार यह माहौल देखने को मिलने वाला है। टीवी की ये हसीनाएं अपने पति के लिए करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं। https://www.instagram.com/reel/CzGBDTkPzjw/?igshid=MzRlODBiNWFlZA== यह भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने तोड़ दी सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप पर चुप्पी, सबके सामने आया सच

अंकिता लोखंडे विक्की जैन (Bigg Boss 17)

'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ शो में नजर आ रही हैं। सलमान खान के इस शो दोनों के बीच काफी नोक झोक भी देखने को मिली है। हमेशा कपल गोल शेयर करते नजर आने वाले अंकिता और विक्की के बीच की तकरार देख फैंस को यकीन नहीं हो रहा। वहीं, अब करवा चौथ दोनों के बीच रोमांटिक पल लाएगा। अंकिता अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत करती दिखाई देंगी।

ऐश्वर्या और नील भट्ट

'गुम है किसी के प्यार में' फेम ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी सलमान खान के इस शो का हिस्सा हैं। अक्सर एक-दूसरे में खोए नजर आने वाले ऐश्वर्या और नील भट्ट भी बिग बॉस हाउस में एक दूसरे से लड़ते नजर आए थे। वहीं, करवा चौथ पर दोनों के बीच प्यार देखने को मिलेगा।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.