TrendingKBC 16Saif Ali Khan

---Advertisement---

Bigg Boss में ईशा जितनी फर्जी निकलीं 5 लव स्टोरी, ऑडियंस ने भी पकड़ा माथा

Bigg Boss Fake Love Stories: बिग बॉस में कई ऐसी जोड़ियां रही हैं जिन्होंने फेक लव स्टोरी दिखाकर गेम में अपनी जगह बनाई। आइए आपको भी बताते हैं वो पांच फर्जी लव स्टोरी जिनको देख ऑडियंस ने भी अपना माथा पकड़ लिया।

Bigg Boss Fake Love Stories: बिग बॉस में अक्सर कंटेस्टेंट्स सर्वाइव करने के लिए अलग-अलग पैंतरे अपनाते हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स गेम में आगे बढ़ने के लिए लव स्टोरी का सहारा लेते हैं। वहीं बिग बॉस 18 में भी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की नजदीकियां देखी गईं। सलमान खान ने हाल ही में वीकेंड का वार में दोनों की पोल खोल दी। सलमान ने कहा कि बाहर से दिख रहा है कि ये लव एंगल सिर्फ गेम के लिए है। ये पहली बार नहीं हुआ बल्कि पहले भी बिग बॉस के इतिहास में हो चुका है। आइए आपको भी बताते हैं बिग बॉस की वो 5 लव स्टोरी जो पूरी तरह से फर्जी निकली। ऑडियंस ने भी इन्हें देख अपना माथा पकड़ लिया।

शालीन भनोट और टीना दत्ता

शालीन और टीना बिग बॉस के सीजन 16 में नजर आए थे। शो में दोनों की नजदीकियां देखने को मिली। वहीं दोनों एक-दूसरे के लिए शो में फीलिंग्स का इजहार भी करते दिखाई दिए। हालांकि बाद में ये लव स्टोरी मुकम्मल नहीं हो पाई। वहीं शो खत्म होते-होते दोनों दुश्मन भी बन गए। यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor संग डेब्यू, फिल्म ‘हाउसफुल’, फिर अचानक बॉलीवुड से गायब हुई एक्ट्रेस

गौतम विज और सौंदर्या शर्मा

बिग बॉस 16 में गौतम और सौंदर्या का भी लव एंगल देखने को मिला था। दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपना प्यार भी जाहिर कर दिया था। हालांकि कंटेस्टेंट्स ने भी इस लव स्टोरी को फेक बताया था। वहीं गौतम के आउट होने के बाद सौंदर्या एक बार भी गौतम को याद करते नहीं दिखाई दी थी। वहीं घर के बाहर भी ये लव स्टोरी नहीं चली।

प्रिंस नरूला और नोरा फतेही

प्रिंस और नोरा बिग बॉस के सीजन 9 में साथ नजर आए थे। वहीं दोनों के बीच लव एंगल भी देखने को मिला। शो में नोरा और प्रिंस बहुत क्लॉज नजर आए। शो में उनकी नजदीकी कभी नोरा के साथ देखने को मिली तो कभी युविका चौधरी के साथ देखने को मिली।

मोनालिसा और मनु पंजाबी

बिग बॉस सीजन 10 में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की कॉमनर मनु पंजाबी के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। मनु ने मोनालिसा को अपने दिल की फीलिंग्स भी बता दी थी। दोनों के बीच लव एंगल भी देखने को मिला। हालांकि ये रिश्ता भी शो खत्म होते-होते खत्म हो गया।

सृष्टि रोड़े और रोहित सुचांती

बिग बॉस 12 में सृष्टि और रोहित के बीच नजदीकियों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। जहां रोहित खुले आम एक्ट्रेस के संग फ्लर्ट करते नजर आए थे तो वहीं सृष्टि अपनी फीलिंग्स को दबाती नजर आई थीं। ये भी सिर्फ गेम में आगे बढ़ने के लिए ही अपनाया गया तरीका था। यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: कशिश कपूर को आधी रात को सताया कौन सा डर? शिल्पा ने और बढ़ा दी Tension

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.