भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर और एक्ट्रेस अक्सर ही किसी ना किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. वहीं, इस फिल्म इंडस्ट्री से फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है. दरअसल, भोजपुरी हसीना यामिनी सिंह ने शादी कर ली है. जिसके बाद उनकी शादी की फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. एक ओर फैंस उन्हें शादी की बधाई दे रहे हैं, तो कुछ लोग उनसे सवाल भी कर रहे हैं कि क्या सच में उन्होंने शादी कर ली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी ने रचाई शादी
दरअसल, यामिनी की शादी की फोटोज एक्ट्रेस सृष्टि ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. उन्होंने फोटोज को शेयर करते हुए यामिनी को टैग किया है और साथ में एक लंबा चौड़ा नोट भी लिखा है. उन्होंने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "आपकी शादी की दिल से बहुत बहुत बधाई. आपकी जिंदगी का ये नया सफर प्यार, खुशियों और हमेशा वाली मुस्कुराहट से भरा रहे. सच में मुझे बहुत अफसोस है कि मैं आपकी शादी में आ नहीं पाई, काश मैं खास दिन पर आपके साथ होती. लेकिन मेरी हर दुआ और बहुत सारा प्यार हमेशा आप दोनों के साथ हैं. भगवान आपकी जोड़ी को हमेशा खुश रखे और आप दोनों का साथ हमेशा बना रहे. ढेर सारा प्यार, यामिनी दी.
शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत दिखीं यामिनी
वहीं, सृष्टि द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों में यामिनी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. यामिनी लाल जोड़े में सजी हुई हैं. इसके साथ उन्होंने ग्रीन कलर का नेकलेस, मांग टीका और इयररिंग्स कैरी किए हैं. साथ ही लाल चूड़ा भी पहना है. वहीं, उनके पति ऑफ व्हाइट शेरवानी में नजर आ रहे हैं. दोनों ही इस दौरान बेहद खुश दिख रहे हैं.
लोगों ने दी यामिनी को बधाई
सृष्टि के इस पोस्ट यामिनी ने भी रिएक्ट किया है और उन्होंने लिखा, " थैंक यू बेटू." वहीं, लोगों ने भी यामिनी को भी बधाई दी. एक यूजर ने लिखा, "ये शूटिंग टाइम का कोई सीन है या रियल में है. दूसरे ने लिखा, " मुबारक हो आप दोनों को. एक अन्य यूजर ने लिखा, " ये कब हुआ, प्लीज बता दो.
कौन हैं यामिनी सिंह
यामिनी को लेकर बात करें तो वह लखनऊ में जन्मी और उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद डॉ. डी वाई पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पुणे और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में आई फिल्म पत्थर के सनम से की. इसके बाद तमाम फिल्मों में नजर आईं. हालांकि लंबाई के कारण उन्हें फिल्में मिलने में परेशानी हुई.