TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सनी देओल के बाद अब खेसारी लाल यादव करेंगे गदर, जगाने आ रहे हैं देशभक्ति का जज्बा

Khesari Lal Yadav New film: भोजपुरी सिनेमा का जलवा अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और भोजपुरी एक्टर्स का खुमार भी लोगों के सिर से अभी उतरा नहीं है। मनोज तिवारी, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जैसे स्टार्स की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसारी लाल […]

pic credit: Google
Khesari Lal Yadav New film: भोजपुरी सिनेमा का जलवा अब लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और भोजपुरी एक्टर्स का खुमार भी लोगों के सिर से अभी उतरा नहीं है। मनोज तिवारी, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जैसे स्टार्स की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)के गाने हो या फिर फिल्म सोशल मीडिया पर सुपरहिट साबित होते हैं। इन दिनों खेसारी अपनी नई फिल्म संघर्ष 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह भी पढ़ें: India Vs Pak Match में गुम हो गई Urvashi Rautela की कीमती चीज, यूजर्स बोले- ‘पंत के पास होगा’

देशभक्ति फिल्म संघर्ष 2 (Khesari Lal Yadav New film)

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है और अब फैंस उनकी फिल्म संघर्ष 2 को लेकर काफी बेताब हैं। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के गदर 2 के बाद अब भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav)अपनी फिल्म से लोगों के दिलों में एक बार फिर देशभक्ति का जज्बा जगाने आ रहे हैं। खेसारी को रोमांस करते तो लोगों ने बहुत देखा है लेकिन इस बार वो देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे।

कब रिलीज होगी संघर्ष 2 (Khesari Lal Yadav New film)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म 'संघर्ष 2' पूरे भारत के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में 20 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया धूम मचा रहा है और लोग इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। खेसारी की फिल्म को डायरेक्टर पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है और लोगों को ट्रेलर बहुत पसंद आया है। खेसारीलाल यादव के अलावा फिल्म में मेघाश्री और माही श्रीवास्तव जबरदस्त किरदार में नजर आएंगे।

दुर्गा पूजा में होगी धूम (Khesari Lal Yadav New film)

दुर्गा पूजा के दिन रिलीज हो रही इस फिल्म में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) एक नहीं बल्कि दो -दो विलेन से लड़ते नजर आएंगे। खेसारी का एक्शन अवतार फिल्म देखने के लिए उनके चाहने वाले काफी एक्साइटेड हैं और फिल्म की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। यह एक बिग बजट फिल्म है और इसमें सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल दोनों विलेन के रोल में नजर आएंगे।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.