TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Bhojpuri Song: ‘बंगलिनिया’ के इश्क में मदहोश हुए खेसारी लाल यादव, हीरोइन के हॉट डांस ने लूटा दिल

Khesari​​​ Lal Yadav Romantic Video: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव के गाने इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की लंबी फैन फॉलोइंग है जो उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसरी की नई फिल्म संघर्ष 2 रिलीज हो गई है और इसे लेकर […]

pic credit: Google
Khesari​​​ Lal Yadav Romantic Video: भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव के गाने इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की लंबी फैन फॉलोइंग है जो उनकी फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। खेसरी की नई फिल्म संघर्ष 2 रिलीज हो गई है और इसे लेकर एक्टर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इसी बीच खेसारी का एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसमें वो एक्ट्रेस के साथ पलंग तोड़ रोमांस करते दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें: Sapna New Song: सपना चौधरी के नए गाने ने काटा गदर, बार-बार देख रहे लोग

खेसारी पर छाई पाखी की खुमारी

मस्तीखोर खेसारी लाल यादव का हर अंदाज उनके चाहने वालों को बहुत लुभाता है। खेसारी की आवाज और उनके डांस दोनों ही लोगों को बहुत पसंद हैं। बिहार से लेकर यूपी और दिल्ली में भी खेसारी लाल यादव के गाने सुनने और देखने वालों की कोई कमी नहीं है। खेसारी के साथ इस गाने में एक्ट्रेस पाखी हेगड़े नजर आई हैं और यह गाना दो साल पहले आया था। मगर इस गाने को लोग आज भी उतना ही पसंद करते हैं। इस गाने में खेसारी मस्तीखोर अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया था और आज भी उनके गानों में उनका मजाकियां अंदाज देखने को मिलता है।

'बंगलिनिया' बन पाखी ने दिखाई अदाएं (Khesari​​​ Lal Yadav Romantic Video)

खेसारी लाल यादव और पाखी हेगड़े का सॉन्ग 'बंगलिनिया' 'आदिशक्‍त‍ि फिल्‍म्‍स' के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। इस गाने में खेसारी के साथ सिंगर अंतरा सिंह ने अपनी आवाज दी थी। म्‍यूजिक वीडियो में पाखी की अदाओं के साथ खेसारी का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया था। वीडियो में शराब के नशे में हैं और फोन पर किसी से टूटी फूटी बंगाली में बात कर रहे हैं। फिर पाखी नीली रंग की साड़ी पहने एंट्री लेती हैं और फिर खेसारी उनके साथ डांस करना शुरू कर देते हैं। फिर दोनों डांस के साथ-साथ जमकर बेड पर रोमांस भी करते दिखाई देते हैं।

खेसारी की नई मूवी (Khesari​​​ Lal Yadav Romantic Video)

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ‘संघर्ष 2’ पूरे भारत के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में 20 अक्टूबर को रिलीज हो गई है। ‘संघर्ष 2’ के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर अलग ही बज बना हुआ था। फिल्म के रिलीज होते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं। खेसारी की फिल्म को डायरेक्टर पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में खेसारी के अलावा मेघाश्री और माही श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए हैं और फिल्म लोगों को बहुत पसंद भी आई है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.