Bhojpuri VIDEO: भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इन दिनों एक के बाद एक अपने गाने रिलीज कर रहे हैं। खेसारी लाल की देश के बिहार के साथ साथ विभिन्न राज्यों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्टर ने बहुत कम समय में सफलता की ऊंचाइयों को छू लिया।
आज वो अपनी अलग पहचान से जाने जाते हैं। इसी के चलते उनका कोई भी वीडियो या सॉन्ग आता है तो वो इंटरनेट पर छा जाते है। इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक नया सावन गीत ‘सुना राजा पीके के गांजा’ (Suna Raja pike ganja) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। इसके लिरिक्स प्रकाश परदेशी ने लिखे हैं। वहीं इसका संगीत आर्या शर्मा ने दिया है।
और पढ़िए – समर सिंह ने आकांक्षा दुबे को पहनाई अंगूठी, बोली- ‘मैरी मी’
खेसारी लाल के ‘सुना राजा पीके के गांजा’ गाने को अब तक 67,917,590 बार देखा जा चुका है। इस गाने में खेसारी लाल यादव की मजेदार एक्टिंग देखने को मिल रही है। दर्शकों को खेसारी लाल यादव का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इसके वीडियो में भगवा लिबास में भोजपुरी स्टार गांजा फूंक रहे हैं जबकि उनकी को-एक्टर उन्हें नशे में गाड़ी चलाने से रोक रही हैं। 16 श्रृंगार से सुसज्जित एक्ट्रेस बगल वाली सीट पर घबराई हुई सी दिख रही हैं।
यहाँ पढ़िए – भोजपुरी से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें