TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

फिल्मों में अपने रोमांस से आग लगाने वाली 5 भोजपुरी एक्ट्रेस अब तक हैं कुंवारी, लिस्ट में शामिल बड़े नाम

Bhojpuri Unmarried Actress: बॉलीवुड की ही तरह भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी मशहूर है। समय के साथ भोजपुरी सिनेमा ने लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वो उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बैचेन रहते हैं। भोजपुरी हसीनाएं अपनी […]

pic credit: Google
Bhojpuri Unmarried Actress: बॉलीवुड की ही तरह भोजपुरी इंडस्ट्री भी काफी मशहूर है। समय के साथ भोजपुरी सिनेमा ने लोगों के दिलों पर अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर भोजपुरी स्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वो उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए बैचेन रहते हैं। भोजपुरी हसीनाएं अपनी अदाकारी और अदाओं से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं और आज हम आपको भोजपुरी सिनेमा की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेज के बारे में बताने वाले है जिन्होंने पर्दे पर तो अपनी कई बार पत्नी, भाभी का किरदार निभाया है लेकिन असल जिंदगी में आज भी सिंगल हैं। यह भी पढ़ें: 8 एक्ट्रेसेज जिन पर लगा पति चुराने का इल्जाम, पहले लड़ाया इश्क फिर रचाई शादी!

अक्षरा सिंह (Bhojpuri Unmarried Actress)

बिग बॉस ओटीटी में नजर आ चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। अक्षरा अपने लटकों-झटकों से लोगों को पलभर में ही दीवाना बना देती हैं। अक्षरा सिंह का नाम इस लिस्ट में शुमार है क्योंकि वो भी अभी तक सिंगल हैं। एक समय पर उनका नाम सिंगर पवन सिंह के साथ जुड़ा था। मगर फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। अक्षरा और खेसारी की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है।

आम्रपाली दुबे ( , )

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे के नाम का डंका बजता है। एक्ट्रेस ने कम समय में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। आम्रपाली अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपनी बोल्डनेस से भी लोगों के पसीने छूटा देती हैं। स्क्रीन पर निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के साथ आम्रपाली की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आती हैं। इन दोनों का नाम साथ में भी काफी जोड़ा जाता है जबकि निरहुए शादीशुदा है। आम्रपाली अभी तक सिंगल हैं।

रानी चटर्जी (Bhojpuri Unmarried Actress)

भोजपुरी फिल्मों और गानों के अलावा OTT पर भी अपनी बोल्डनेस से हर किसी को हिला देने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बोल्ड और हॉटनेस के लिए पॉपुलर रानी का नाम तो वैसे कई सुपरस्टार्स के साथ जुड़ा है लेकिन रानी ने अभी तक शादी नहीं की है। रानी फिल्मों और गानों में अपनी अदाओं लोगों का दिल जीतने में कभी असफल नहीं हुई हैं, जब भी वो स्क्रीन पर होती है तो लोग खुशी से झूम उठते हैं।

काजल राघवानी (Kajal Raghwani)

भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। 30 की उम्र पार कर चुकीं काजल ने भोजपुरी सिनेमा को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उनके गाने लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं और उनकी पॉपुलैरिटी भी इंडस्ट्री में कम नहीं है। काजल के नाम से उनकी फिल्में और गाने चल जाते हैं और उनके हजारों चाहने वाले उनके दीदार के लिए तरसते हैं लेकिन उसके बावजूद ही काजल आज तक सिंगल हैं। उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है।

अनारा गुप्ता (Bhojpuri Unmarried Actress)

भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्री अनारा गुप्ता भी काफी पॉपुलर हैं। फिल्मों में अपनी ठूमकों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर देने वाली अनारा अभी तक सिंगल है। जबकि अनारा प्रिंस सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है। शादी के बारे में उनका कहना है कि अभी कुछ सोचा नहीं है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.