TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

भोजपुरी गाने जिन्होंने इस साल मचाया धमाल, सॉन्ग्स सुन आपके भी थिरक उठेंगे पैर

Bhojpuri Popular Songs: बॉलीवुड की तरह भोजपुरी गाने भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। साल 2023 खत्म होने को है, ऐसे में आपको बता दें कि कुछ भोजपुरी गाने हैं जो हिट रहे। अगर सात के अंत यानी 31 दिसंबर सेलिब्रेट करने जा रहे हैं, और वो भी अलग अंदाज में तो भोजपुरी […]

Bhojpuri Popular Songs: बॉलीवुड की तरह भोजपुरी गाने भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। साल 2023 खत्म होने को है, ऐसे में आपको बता दें कि कुछ भोजपुरी गाने हैं जो हिट रहे। अगर सात के अंत यानी 31 दिसंबर सेलिब्रेट करने जा रहे हैं, और वो भी अलग अंदाज में तो भोजपुरी गानों पर थिरक सकते हैं। इस लिस्ट में कई गाने शामिल हैं, तो चलिए जानते हैं, उन गानों के बारे में जिन्होंने साल 2023 में बवाल ही मचा दिया। रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर ये गाने आपके 31 दिसंबर को शानदार बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, उन गानों की एक लिस्ट जिसे देख आप भी उन्हें अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार रवि किशन सोने से पहले पत्नी संग करते हैं ये काम, जानकर उड़ जाएंगे होश

पवन सिंह और नम्रता मल्ला का 'हथियार'  (Bhojpuri Popular Songs)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नम्रता मल्ला का नाम लिया जाए तो समझ जाना चाहिए की बोल्डनेस बेशुमार देखने को मिलने वाली है। एक्ट्रेस का गाना हथियार इन साल गदर मचा रहा है। जिसमें उनके अपोजिट  पवन सिंह हैं। इस गाने के वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं

खेसारी लाल यादव रानी चटर्जी का 'आम का स्वाद'

खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जान हैं। इन दोनों का कोई भी गाना हो आते ही धमाल मचा देता है। इस साल  'आम का स्वाद' गाना इतना पॉपुलर हुआ कि हर दूसरा इंसान इसे गुनगुनाता दिखा। इस गाने को खेसारी लाल यादव के साथ शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। हर किसी को रानी और खेसारी की जोड़ी खूब भा रही है।

 रितेश पांडेय रानी का 'ओढनिया फिरी में'

भोजपुरी गाने इन दिनों खूब चलन में हैं, शिल्पी राज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी सिंगर हैं, जो कई गानों से इंडस्ट्री में धूम मचा चुकी हैं। इस साल के हिट गाने की बात करें तो इस लिस्ट में 'ओढनिया फिरी में' गाना खूब पॉपुलर हुआ है। गाने में रितेश पांडेय (Ritesh Pandey) और भोजपुरी एक्ट्रेस रानी (Rani) ने अपनी जोड़ी से लोगों के होश उड़ा दिए हैं।

'सरकारी नौकरी'   (Bhojpuri Popular Songs)

साल के हिट गाने की लिस्ट में 'सरकारी नौकरी' गाना पॉपुलर रहा है। इस गाने में एक हीरो के साख 3 एक्ट्रेस दिखाई दी हैं। फैंस की ओर से सॉन्ग को बहुत प्यार मिल रहा है, और लोगों की जुबान पर भी चढ़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर ये गाना बहुत बार देखा गया है, और व्यूज की लिस्ट भी लंबी है।

 'मेहरारू मिलल गाय'

भोजपुरी गाने बहुत ही प्यारे होते हैं, जिन्हें सुनना अधिकतर लोग पसंद करते हैं। बात इस साल के हिट गाने की करें तो लिस्ट में भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह का गाना मेहरारू मिलल गाय खूब छाया है। ये गाना सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। गाने के बोल ने फैंस का दिल जीत लिया।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.