धर्मेंद्र के परिवार को लेकर लंबे समय से चल रही अनबन की खबरों के बीच अब एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में उनकी सौतेली बहन ईशा देओल भी पहुंचीं। इतना ही नहीं, ईशा पहली बार बॉबी की पत्नी तान्या देओल के साथ भी एक फ्रेम में नजर आईं, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। दरअसल, बॉबी देओल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बंदर’ 5 जून को रिलीज हुई है। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद ईशा ने सोशल मीडिया पर बॉबी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन पर जमकर प्यार लुटाया। ईशा ने बॉबी को आज के दौर का सबसे बेहतरीन अभिनेता बताया और लिखा कि वो अपने बेस्ट फॉर्म में हैं। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस का मानना है कि धर्मेंद्र के दोनों परिवारों के बीच रिश्ते अब पहले से ज्यादा मजबूत और प्यार भरे हो गए हैं।

---विज्ञापन---