मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर Munawar Faruqui एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई शो या विवाद नहीं बल्कि उनकी हेल्थ है। हाल ही में मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर फैंस की चिंता बढ़ गई। फोटो में उनके पैर में फ्रैक्चर साफ नजर आ रहा था। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने “अरे यार” भी लिखा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। फैंस लगातार मुनव्वर की तबीयत को लेकर सवाल पूछने लगे। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उनके पैर में फ्रैक्चर कैसे हुआ, क्योंकि कॉमेडियन ने हादसे की वजह का खुलासा नहीं किया है। लेकिन तस्वीर देखकर इतना जरूर समझ आ रहा है कि चोट गंभीर है। फैंस की बढ़ती चिंता को देखते हुए मुनव्वर ने बाद में अपना हेल्थ अपडेट भी शेयर किया। उन्होंने मजेदार अंदाज में लिखा कि उनका हाल ठीक है, लेकिन चाल थोड़ी गड़बड़ है। साथ ही उन्होंने कहा कि शायद जिंदगी उन्हें थोड़ा आराम करने का इशारा दे रही है। दिलचस्प बात ये है कि कुछ दिन पहले ही मुनव्वर और उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला के घर बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने अपनी बेटी का नाम बरीरा रखा है। ऐसे में इस अचानक आई खबर ने फैंस को और ज्यादा परेशान कर दिया है।

---विज्ञापन---