April 1, 2021, 2:19 p.m.
मैंने प्यार किया फेम भाग्यश्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपनी और अपने खूबसूरत घर परिवार की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
Image Credit : social media
भाग्यश्री मुबई के विले पारले इलाके में रहती हैं। उनके बिजनेसमैन पति हिमालय दासानी ने तीन मंजिला आलीशान घर बनवा रखा है।
Image Credit : social media
इस घर में भाग्य श्री अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं। उनके बेटे का नाम अभिमन्यू दासानी और बेटी का नाम अवंतिका दासानी है।
Image Credit : social media
उनके घर के आगे एक बड़ा सा गार्डन हैं जहां तरह-तरह से प्लांट्स लगे हैं।
Image Credit : social media
घर के बाहरी हिस्सों की सजावट बहुत अच्छी तरह से की गई है।
Image Credit : social media
भाग्यश्री का घर बाहर से जितना आलीशान दिखता है अंदर से उतना ही भव्य है।
Image Credit : social media
घर की फ्लोरिंग में टाइल्स और बेहद उम्दा किस्म में संगमरमर का इस्तेमाल हुआ है।
Image Credit : social media
लंबे चौड़े लिविंग रूम में महंगे और मखमली सोफे लगे हैं। लिविंग रूम के एक हिस्से में रेड सोफे लगे हैं
Image Credit : social media
तो दूसरे हिस्से में उन्होंने गोल्डन कलर का सोफा रखा है जो कि उनके घर को भव्य बनाता है।
Image Credit : social media
देखा जाए तो भाग्यश्री का लिविंग रूम किसी राजमहल से कम नहीं हैं। वैसे आपको बता दें कि वो असल में राजघराने से संबंध रखती हैं।
Image Credit : social media
भाग्यश्री महाराष्ट्र के सांगली राजघराने से ताल्लुक रखतीं हैं। भाग्यश्री श्रीमंत राजा विजय सिंह राव माधोराव पटवर्धन की बेटी हैं। इतना ही नहीं भाग्यश्री का पूर नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है।
Image Credit : social media
भाग्यश्री के घर में राज घरानों जैसी आन - बान और शान की झलक है। उनके घर में खूबसूरत गार्डन भी बना है
Image Credit : social media
भाग्यश्री ने घर में पर्दे और फर्नीचरों में गजब का तालमेल रखा है। साथ ही घर के भीतर उन्होंने इनडोर प्लांट्स भी सजाए हैं।
Image Credit : social media
घर की सजावट में गोल्डन कलर को खास तवज्जों दिया गया है ताकि घर में सबकुछ शानदार दिखे।
Image Credit : social media
भाग्यश्री के घर में बेडरूम्स ऊपर के माले पर हैं। उनके घर के कमरों में सूरज की रोशनी सीधे आती है।
Image Credit : social media