शो के बंद होने के बाद कहां है Kapil Sharma के साथी?

Image Credit : Google

'द कपिल शर्मा'

'द कपिल शर्मा' शो टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो है जिसे कॉमेडियन कपिल शर्मा होस्ट करते हैं। फिलहाल ये शो बंद है।

Image Credit : Google

इन दिनों बंद है शो

द कपिल शर्मा शो के बंद होने के बाद कॉमेडी शो के हर एक फैन के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इसके सभी सितारें इन दिनों क्या कर रहे हैं।

Image Credit : Google

कपिल शर्मा

शो के होस्ट कपिल शर्मा इन दिनों अपने एक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं और शूटिंग कर रहे हैं। कपिल हाल ही में पंजाब भी गए थे।

Image Credit : Google

कृष्णा अभिषेक

अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर में कृष्णा अभिषेक को देखकर हर कोई हैरान रह गया था। कृष्णा इस फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, बीते दिनों वो डिजाइनर नीता लुल्ला के फैशन शो में शोस्टॉपर बने थे।

Image Credit : Google

कीकू शारदा 

कृष्णा ही नहीं फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में कीकू शारदा भी नजर आने वाले हैं। अपनी कॉमिक टाइमिंग से कीकू दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर देंगे।

Image Credit : Google

सुमोना चक्रवर्ती

कपिल शर्मा की वाइफ का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो फिलहाल काम से ब्रेक का आनंद ले रही हैं। शो के बंद होने बाद उन्होंने 10 दिनों का विपश्यना कोर्स भी किया था।

Image Credit : Google

अर्चना पूरन सिंह 

शो की सबसे दिग्गज अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह बीते दिनों बेंगलुरु की पहाड़ियों में सैर करती नजर आई थीं। जहां वो कुछ दिनों के लिए आयुर्वेदिक रिट्रीट के लिए गई थीं।

Image Credit : Google

चंदन प्रभाकर

चंदू चायवाला के रोल से मशहूर हुए एक्टर चंदन प्रभाकर शो के ऑफ ईयर होने के बाद अपनी फैमली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। वो अपनी फैमली वेकेशन की तस्वीरें फैंस के साथ इंटरनेट पर शेयर भी कर रहे हैं।

Image Credit : Google