गर्मियों में पहनें इस रंग के कपड़े,  होगा कूलनेस का एहसास

Image Credit : Google 

चिलचिलाती धूप में गरम हवा के थपेड़े  घर से बाहर निकलना मुश्किल कर देते हैं, लेकिन काम के लिए बाहर निकलना ही पड़ता है।

Image Credit : Google 

ऐसे में सिंथेटिक और डार्क कलर के कपड़े पहनने से है घमौरी और स्किन रैश की समस्या हो जाती है, जो बहुत ही परेशान कर देती है।

Image Credit : Google 

आज हम आपको कुछ ऐसे कलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको चिलचिलाती गर्मी में राहत देंगे और आपको कूलनेस फील होगी।

Image Credit : Google 

ये जरूरी नहीं की इन कलर्स को सिर्फ लड़कियां ही पहनें लड़कों पर भी ये कलर काफी कूल लगेंगे।

Image Credit : Google 

आसमानी रंग के फैब्रिक वाले कपड़े गर्मी की चिलचिलाती धूप में काफी सुकून देते हैं। अगर आप आसमानी, नीला रंग अपने समर ड्रेस कलेक्‍शन में एड करते हैं तो आपको गर्मी से राहत मिल सकती हैं।

Image Credit : Google 

पीच यल्‍लो यानी हल्‍का पीला रंग बहुत ही कुल लगता है। ये एक नेचुरल कलर है, जो धूप या गर्मी में आंखों में चुभता नहीं है। ऐसे में आप इस कलर के कपड़े कैरी कर सकते हैं।

Image Credit : Google 

बात लड़कों की करें तो उनके लिए लाइट ग्रे कलर गर्मी में पहनने के लिए परफेक्ट है। ऐसा नहीं है कि इस रंग की ड्रेस लड़कियां नहीं पहन सकती हैं। उनके ऊपर भी ये कलर खूब खिलता है। अगर आप अपने लिए अच्छा कलर सर्च कर रहे हैं तो अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करें।

Image Credit : Google 

पिंक कलर को आमतौर पर लड़कियों का कलर माना जाता है, लेकिन गर्मी में लड़के भी इस रंग को आसानी से कैरी कर सकते हैं। बेबी पिंक कलर गर्मी में आपकी आंखों को ठंडक देता है और चिलचिलाती धूप में रिलीफ पहुंचाता है।

Image Credit : Google 

Image Credit : Google 

व्हाइट कलर की ड्रेस को कूल माना जाता है। ये कलर गर्मी के लिए बेस्ट होता है, लड़का हो या लड़की सभी सफेद रंग के आउटफिट को कैरी कर सकते हैं जिसमें उन्हें गर्मी की चुभन का एहसास कम होगा।