साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म शूटआउट एंड लोखंडवाला में विवेक ओबेरॉय को विलेन के किरदार में देखा गया था। उन्होंने फिल्मी पर्दे पर माया डोरस का किरदार निभाया था।
शूटआउट एंड लोखंडवाला
बॉलीवुड फिल्म कंपनी को कैसे भूला जा सकता है। इस फिल्म की कहानी ही नहीं किरदार भी काफी हिट हुए थे। विवेक ओबेरॉय ने फिल्म में गैंगस्टर चंदन का किरदार निभाया था।
शेक्सपियर के 'ओथेलो' पर बेस्ड फिल्म ओमकारा में विवेक ओबेरॉय को लंगड़ा त्यागी के किरदार में देखा गया था। फिल्म में उनके अलावा अजय देवगन और सैफ अली खान भी थे।
विवेक ओबेरॉय फिल्म मस्ती की तीनों सीरीज में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। उनकी ये फिल्म भी काफी हिट हुई थी।
ऋतिक रोशन की एक्शन-एडवेंचर सुपरहीरो वाली फिल्म कृष 3 में भी विवेक ओबेरॉय विलेन के किरदार में दिखाई दिए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल हुई थी।
हॉरर फिल्म डरना मना है में विवेक ओबेरॉय ने अमर वशिष्ठ का किरदार प्ले किया था। ये फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी, जिसमें एक्टर ने दमदार एक्टिंग की थी।
विवेक ओबेरॉय और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म साथिया भी काफी हिट रही थी। इस फिल्म में एक्टर ने आदित्य नाम के रोमांटिक लड़के का किरदार निभाया था।