ये डायरेक्टर लगाएगा विजय देवरकोंडा की नैया पार!

Image Credit : Google

खुशी' में आएंगे नजर

साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी फिल्म खुशी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके साथ सामंथा लीड रोल में है।

Image Credit : Google

इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ

खुशी की रिलीज से पहले विजय देवरकोंडा के फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। दरअसल, एक्टर एक बार फिर फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ हाथ मिलाने वाले हैं।

Image Credit : Google

दूसरी बार साथ करेंगे काम

साल 2007 में विजय ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' में काम किया था। अर्जुन रेड्डी के किरदार से विजय को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

Image Credit : Google

सुपरहिट हुई 'अर्जुन रेड्डी'

'अर्जुन रेड्डी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। कबीर सिंह नाम से फिल्म का हिंदी रीमेक भी बना था। वहीं, अब दोनों एक बार फिर साथ आने की प्लॉनिंग कर रहे हैं।

Image Credit : Google

तेलुगु प्रोडक्शन बैनर

विजय देवरकोंडा और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा को तेलुगु प्रोडक्शन बैनर माइथ्री मूवी मेकर्स अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए साथ लाने की तैयारी कर रहे हैं जिसे लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है।

Image Credit : Google

दोनों ने नहीं दिखाई हरी झंडी

अभी ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी तक ना तो विजय और ना ही संदीप ने अगले प्रोजेक्ट को हरी झंडी ने दिखाई है क्योंकि दोनों ही बिजी हैं।

Image Credit : Google

 जल्द मिल सकता है सरप्राइज

अगर सब कुछ सही रहा रहता है तो विजय देवरकोंडा और संदीप रेड्डी वांगा बहुत जल्द अपने दूसरे ऑनस्क्रीन सहयोग की घोषणा कर सकते हैं।

Image Credit : Google

लाइगर में दिखे थे विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा को आखिरी बार पुरी जगन्नाध के निर्देशन में बनी 'लाइगर' में देखा गया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Image Credit : Google