विद्युत जामवाल की दमदार एक्शन फिल्मों  की लिस्ट

साल 2024 में आई एक्शन फिल्म 'क्रैक' में विद्युत् के साथ अर्जुन रामपाल, नोरा फतेही और एमी जैक्सन नजर आए थे।  इस फिल्म को डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते है।  

Crakk

फिल्म ‘द पावर' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ श्रुति हासन लीड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म को आप 'जी 5' पर देख सकते है।

The Power

फिल्म ‘खुदा हाफिज’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म में उन्होंने समीर चौधरी का किरदार निभाया था। साल  2022 में आई फिल्म 'खुदा हाफिज: चैप्टर 2 - अग्नि परीक्षा' इस फिल्म का सीक्वल है।  

Khuda Haafiz

विद्युत जामवाल  की एक्शन- एडवेंचर फिल्म 'जंगल' साल 2019 में रिलीज हुई थी। आशा भट और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा है।

Junglee

फिल्म ‘बादशाहो’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल और इलियाना डिक्रूज जैसे कलाकार नजर आए।  इस फिल्म को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते है।

Baadshaho

साल 2013 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘कमांडो’ में विद्युत जामवाल ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ जयदीप अहलावत, पूजा चोपड़ा और दर्शन जरीवाला भी नजर आए थे। इसके बाद इसके दो सीक्वल भी आए ‘कमांडो 2: द ब्लैक मनी ट्रेल’ और ‘कमांडो 3'।

Commando

साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म ‘फोर्स’ में विद्युत ने दमदार एक्शन दिखाया था। इस फिल्म में उन्होंने विलेन विष्णु रेड्डी का किरदार निभाया था। उनके साथ जॉन अब्राहम, जेनेलिया डिसूजा और राज बब्बर भी इस फिल्म में शामिल है।

Force