साल 2025 में आई थ्रिलर वेबसीरीज 'मंडला मर्डर्स' में वाणी कपूर ने जबरदस्त एक्टिंग दिखाई थी। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
साल 2025 में आई थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'रेड 2' में वाणी कपूर ने मालिनी पटनायक का रोल निभाया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'खेल खेल में' वाणी,अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।
फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' साल 2021 में रिलीज हुई थी। फिल्म में वाणी कपूर के साथ आयुष्मान खुराना लीड रोल नजर आए थे।
साल 2019 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'वॉर' में वाणी ने नैना का किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
वाणी कपूर की फिल्म 'बेफिक्रे' साल 2016 में आई थी। फिल्म में उन्होंने शायरा गिल का रोल निभाया था। रणवीर सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा थे।
वाणी ने साल 2013 में आई फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।