कलर्स टीवी पर 6 जनवरी से 'मन्नत: हर खुशी पाने की' शुरू हो रहा है। इस शो में आयशा सिंह और अदनान खान लीड रोल में नजर आएंगे। इस शो में मां और बेटे की कहानी दिखाई गई है।
मन्नत: हर खुशी पाने की
'बिग बॉस 18' का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होगा। इसके बाद कलर्स पर लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 शुरू होगा। इस सीजन में कई नए चेहरे जुड़ते हुए दिखेगें जिसकी होस्ट भारती सिंह रहेंगी।
लाफ्टर शेफ्स
कलर्स पर 'मेरी भव्य लाइफ' भी 2025 में शुरू होगा। इस शो की प्रीमियर डेट अभी सामने नहीं आई है। इस शो की कहानी में खुद से प्यार करने की कहानी बताई गई है।
मेरी भव्य लाइफ
जी टीवी पर 'रामभक्त तुलसीदास' शो 2025 में शुरू होने वाला है। यह सीरियल आपको तुलसीदास के जीवन और उनके राम के प्रति प्रेम को दिखाएगा।
रामभक्त तुलसीदास
रिपोर्ट्स की मानें तो जी टीवी पर 'जी हॉरर शो' वापसी करने जा रहा है। इस शो ने फैंस को खूब डराया है अब एक बार फिर से ये शो फैंस को डराने आ रहा है।
जी हॉरर शो
सोनी टीवी पर 2025 में ही 'मास्टर शेफ इंडिया' शुरू होने जा रहा है। इस सीरियल में सेलेब्स खाना बनाते नजर आएंगे। शो को फराह खान होस्ट करेंगी।
मास्टर शेफ इंडिया
सोनी टीवी पर भी 2025 में हॉरर शो शुरू हो रहा है। इस सीरियल का टीजर आ चुका है। हालांकि, सीरियल की प्रीमियर डेट अभी सामने नहीं आई है।