कृष्ण के रोल में इन टीवी स्टार्स को देख मंत्रमुग्ध हो गए फैंस

Image Credit : Google

जन्माष्टमी 2023

देश-दुनिया में भगवान कृष्ण के भक्तों की कमी नहीं है और उनकी लीलाओं के बारे में जानने को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता भी रहती है। 

Image Credit : Google

फैंस हो गए मंत्रमुग्ध

इन शोज में भगवान कृष्ण के किरदार में कई एक्टर्स ने तो अपनी एक्टिंग और लुक से लोगों को मंत्रमुग्ध ही कर दिया। आज भी लोगों के मन में  कृष्ण के रूप में उन्हीं की छवि दिखाई देती है।

Image Credit : Google

सर्वदमन डी बनर्जी

टीवी पर साल 1993 में कृष्णा नाम का एक शो शुरू हुआ था। इस शो में  एक्टर सर्वदमन डी बनर्जी  ने भगवान कृष्ण का रोल प्ले किया था। उनको इस रोल में देखने वालों ने बहुत पसंद किया था।

Image Credit : Google

नितीश भारद्वाज

छोटे पर्दे के परहिट टीवी शो महाभारत में श्रीकृष्णा की रोल में एक्टर नितीश भारद्वाज ने हर किसी को अपना फैन बना लिया था। लोगों को उनका कृष्ण अवतार इतना पसंद आया था कि साल 2003 में वो विष्णु पुराण में भी भगवान श्री कृष्णा बने नजर आए थे।

Image Credit : Google

सौरभ राज जैन 

टीवी एक्टर सौरभ राज जैन को आज भी लोग उनके श्रीकृष्ण रोल के लिए जाने जाते हैं। साल 2013 में आए शो महाभारत में सौरभ ने अपने किरदार से लोगों काफी इंप्रेस किया था। इतना ही नहीं आज भी जब भी वो नजर आते है तो लोग उन्हें कृष्ण कहकर ही संबोधित कर देते हैं।

Image Credit : Google

सौरभ पांडे

सोनी टीवी का पॉपुलर शो सूर्यपुत्र कर्ण तो आपको याद ही होगा। ये शो को भी दर्शकों ने बहुत प्यार दिया था। शो में श्रीकृष्ण की भूमिका में सौरभ पांडे को लोगों ने बहुत प्यार दिया था।

Image Credit : Google

मृणाल जैन

टीवी अभिनेता मृणाल जैन ने कहानी हमारे महाभारत की शो में श्रीकृष्णा का रोल निभाया था। इस शो में उनकी छवि ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। 

Image Credit : Google

विशाल कर्णवाल 

टीवी का फेमस सीरियस द्वारिकाधीश में स्प्लिट्सविला फेम एक्टर विशाल कर्णवाल के रोल में अपनी शालीनता और अपने क्यूट एक्सप्रेशन से लोगों को इप्रेंस कर दिया था। इस शो में के बाद विशाल दर्शकों के फेवरेट श्रीकृष्ण बन गए थे।

Image Credit : Google

सुमेध मुदगलकर

'राधाकृष्णन' शो में सुमेध मुदगलकर ने अपने कृष्ण के अवतार से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इस शो से सुमेध मुदगलकर को टीवी सीरियल स्टार बना दिया है।

Image Credit : Google